... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : August 24, 2021 9:27 PM IST
Image credits by: इम्यूनिटी बूस्ट करने के चक्कर में इन आयुर्वेदिक चीजों का सेवन शरीर में पैदा कर सकता है ये परेशानियां, जानें हानिकारक चीजें
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप क्या-क्या करते हैं? भले ही आप बाजार में बिकने वाले तमाम फूड्स और ढेर सारे सिरप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए यूज करते हों लेकिन इनका अधिक इस्तेमाल आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। जी हां, ऐसे ढेर सारे प्रोडक्ट्स हैं, जो आपके शरीर पर ज्यादा इस्तेमाल से हानिकारक प्रभाव पहुंचाते हैं। लेकिन जरूरी है कि इनका इस्तेमाल कहां, कैसे और कब किया जाए। आप किसी भी कि देखा-देखी इम्यूनिटी बढ़ाने के चक्कर में न लग जाएं क्योंकि ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसी 20 चीजों के बारे में, जो इम्यूनिटी बढ़ाने के चक्कर में ज्यादा खाने पर नुकसान पहुंचाती हैं।
अगर आयुर्वेद की मानें तो नियमित कसरत, परिश्रम, मेहनत, सुबह की धूप लेने, जल्दी उठने, सुबह उठते ही सादा जल पीने (गर्म पानी, नीबू पानी, शहद पानी नहीं), स्नान के बाद ही भोजन करना समय पर सोना, योगा-प्राणायाम-ध्यान ये सब प्राकृतिक उपाय अपाकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 20 नियम, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ नुकसान भी पहुंचाता है।
1-हल्दी पाउडर दिन भर में 25 mg से अधिक लेने से फेफड़ों में तकलीफ, सूजन हो सकती है। इसके अलावा सांस लेने में भी दिक्कत होती है।
2-नीम की एक या दो पट्टी लाभकारी हैं इससे अधिक मात्रा में लेने से जोड़ों में दर्द, सूजन आ सकती है।
3-तुलसी के 5 पत्ते ही कारगर हैं इससे ज्यादा के इस्तेमाल से गले में खुश्की हो सकती है।
4-बेल की तीन कोमल पत्ती लेना ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, इससे ज्यादा के इस्तेमाल से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं।
5-एक दिन में 10 ग्राम गिलोय से ज्यादा का इस्तेमाल शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।
6- बाजार में शुद्ध शहद के नाम पर बिकने वाला शहद के सेवन को तत्काल बन्द कर दें। अगर आपको कहीं शुद्ध शहद मिल जाये, तो इसे केवल 10 से 15 ग्राम तक गुनगुने दूध के साथ ही लें।
7-नीबू-शहद, गर्म पानी के साथ लेने से मानसिक अशांति होने लगती है।
8-कोई भी चूर्ण अश्वगंधा, शतावर, मुलेठी, सौंठ एक दिन में 8 से 10 ग्राम तक ही लेवें। क्योंकि इन्हें पचने में बहुत समय लगता है। ज्यादा लेने से कब्ज की शिकायत हो सकती है।
9-करेले का जूस अधिकतम 10 ml नीम का 5 ml, लोंकी, गाजर, 20 ml खून बढ़ाने हेतु पालक का जूस 15 ml तक ले सकते हैं।
10-रात में दही, अरहर की दाल,सलाद, फल, जूस लेना नुकसान जनक रहता है। इससे इम्यूनिटी घटती है।
11-सुबह उठने के बाद दही में नमक मिलाकर भी बिल्कुल भी न खाएं।
12-सुबह खाली पेट 10 से 15 ग्राम नारियल गोला या कच्ची गिरी अवश्य खाकर, एक घण्टे पानी न पीने से उदर का आंतरिक संक्रमण मल द्वारा बाहर निकल जाता है।
13- मेथीदाना एक दिन में 2 से 3 ग्राम, अलसी भुंजी हुई, 5 ग्राम, लहसुन की 2 पोथी ही लेना लाभदायक रहता है। यह सभी गर्म होने के कारण पित्त की वृद्धि करती हैं। लिवर की परेशानी की वजह ये ही हैं। जिन्हें ज्यादा न लें।
14-3 से 5 बादाम वह भी पानी में गले हुए हों, तभी उपयोगी हैं।
15-अंजीर 2 नग, मुनक्का अधिकतम 8 से 10 नग न लें।
16-त्रिफला चूर्ण 24 घण्टे में 15 से 20 ग्राम ही पचा सकते हैं।
17-एक दिन में एक नींबू का रस ही सेवन करें। अधिक लेने से वीर्य पतला होता है, जिससे नपुंसकता आने लगती है।
18-एक दिन में 400 से 500 ग्राम फल ही हितकारी हैं। रात को फल हानिकारक होते हैं।
19-आयुर्वेद का सीधा सा नियम है कि- जबरदस्ती पेट में कुछ न डालें। अचसहि, कसकर भूख लगे, तो खाना खाओ, नहीं लगे, तब तक मत खाओ।
20-बहुत जोर की प्यास लगे, तो जी भरके पानी पीओ। दरअसल हमारे शरीर मे इतना मटेरियल, चर्बी का स्टॉक होता है कि- अगर हम 5–7 दिन कुछ न खाएं तब भी शरीर का कुछ नहीं बिगड़ता। बस आत्मबल, कॉन्फिडेंस की जरूरत है। सप्ताह में एक वृत रखें या निराहार रहें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.