Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

देर रात तक मोबाइल चलाने की आदत से परेशान? इन 2 ट्रिक्स से करें खुद को कंट्रोल! चैन से आएगी नींद

अगर आप भी नींद न आने जैसी किसी समस्या से परेशान हैं, तो आपको जरूरत है ऐसी ट्रिक्स को आजमाने की, जो आपको तुरंत नींद लाने में मदद करे।

देर रात तक मोबाइल चलाने की आदत से परेशान? इन 2 ट्रिक्स से करें खुद को कंट्रोल! चैन से आएगी नींद
देर रात तक मोबाइल चलाने की आदत से परेशान? इन 2 ट्रिक्स से करें खुद को कंट्रोल! चैन से आएगी नींद

Written by Jitendra Gupta |Updated : March 12, 2022 8:01 AM IST

मौजूदा वक्त में बच्चे से लेकर बूढ़े सभी रात को देर से सोने की समस्या का शिकार हो चुके हैं। समस्या, इसलिए क्योंकि ये जान-अनजाने में नहीं बल्कि सोशल मीडिया का चस्का है, जो लोगों को अपनी जद में ले रहा है। आपने देखा होगा कि इंस्टाग्राम से लेकर व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मस पर सभी नजरें गड़ाए हुए रहते हैं, जिसकी वजह से बहुत सारे लोग रात को देर से सोते हैं और सुबह देर से जागते हैं। रात को देर से सोना और सुबह जल्दी जागना कहीं न कहीं उनके स्वास्थ्य को प्रभावित करता है और इसका असर उनके स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगता है।

अक्सर, जो लोग रात को देर से सोते हैं और सुबह जल्दी उठते हैं उनकी आंखों के नीचे सूजन देखने को मिलती है और चेहरे की रौनक गायब हो चुकी होती है। इस स्थिति से आज बहुत से लोग पीड़ित है क्योंकि उन्हें देर रात तक मोबाइल फोन चलाने की आदतसी हो गई है और चाहकर भी उन्हें नींद नहीं आती है। अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या से परेशान हैं, तो आपको जरूरत है ऐसी ट्रिक्स को आजमाने की, जो आपको तुरंत नींद लाने में मदद करे। इस लेख में हम आपको ऐसी दो ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको नींद दिलाने में मदद करेंगी।

पहली ट्रिक

अगर आपको देर रात तक जागने और हाथ में मोबाइल फोन पकड़कर स्क्रॉल करने की आदत पड़ गई है तो आपको ये ट्रिक जरूर आजमानी चाहिए। ऐसा करने से आपको तुरन्त नींद आ जाएगी। इस ट्रिक को करने के लिए आप दोनों हाथों को पूरा खोल लें और अब एक-दूसरे हाथों की उगुलियों के एक दूसरे से चिपका लें जैसे कि हाथ जोड़ते हैं। उंगलियों को बंद नहीं करना है।

Also Read

More News

आप अपने दोनों हाथों की उंगुलिया को करीब 50 बार तक जोर से दबाएं और इस स्थिति में आपको तुरंत जम्हाई आना शुरू हो जाएगी। थोड़ी ही देर में आप आराम से सो जाएंगे।

दूसरी ट्रिक

आराम से सोने के लिए खासकर जब आप देर रात तक जाग रहे हों और हाथ में मोबाइल फोन हो तो इस आदतसे निजात पाने के लिए आप ये दूसरा तरीका भी आजमा सकते हैं। अपने बेड पर आराम से आल्ती-पाल्ती मार कर बैठ जाएं और अपना ध्यान अपनी नाक के आगे वाले भाग पर केन्द्रित करें। आप ऐसा 8 से 10 बार 30,30 सेकेंड तक करें। ऐसा करने से आपका चित बिल्कुल शांत हो जाएगा।

आपको इस दौरान सांस को एक बार में जितना ज्यादा अन्दर लेना है ले लें और इसे रोककर रखें। इसके साथ ही आपको अपने मन ही मन में गिनती भी गिननी है और फिर सांस छोड़ दें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

7 से 8 बार ऐसा करें आपको जरूर गहरी नींद आएगी चाहे आसपास कितना ही शोर क्यों न हो।

About the Author

... Read More