... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 29, 2020 4:06 PM IST
40 वर्ष की उम्र के बाद तंदरुस्त रहने के लिए ऐसा होना चाहिए आपका खान-पान, रोजाना करें ये 10 काम
उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमेशा लोगों के माथे पर शिकन भी बढ़ने लगती है कि कैसे अपनी सेहत को दुरुस्त रखा जाए और अपने स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बनाया जाए। उम्र बढ़ने का सबसे ज्यादा असर आपकी त्वचा, सेहत और कार्य क्षमता पर पड़ता है। एक उम्र में आकर आपके शरीर की सेहत संबंधी जरूरतें भी बदलती हैं और इन्हें देखते हुए जरूरी है कि आप अपने खान-पान और जीवनशैली से जुड़ी चीजों पर ध्यान रखें। क्या आप जानते हैं कि 40 की उम्र पार करने के बाद व्यक्ति की स्वास्थ संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं, इसलिए जरूरी हैं कि आप ऐसे काम करें, जो आपकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद करें। इस लेख में हम आपको सेहत से जुड़े ऐसे 10 टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बढ़ती उम्र में आपके स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाने का काम करते हैं।
1-40 की उम्र के बाद लोग अक्सर छोटी- छोटी बातों पर तनाव ले लेते हैं और उनके बर्ताव में चिड़चिड़ापन आ जाता है। इसके साथ-साथ 40 की उम्र के बाद दिमाग भी कमजोर होने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ ऐसा न हो तो आपके लिए योगा, व्यायाम, मेडिटेशन, संगीत को अपपने रूटीन में शामिल करें। इसके साथ ही आप ऐसे काम करें जिसे करने से आपको मजा आता है और उन्हें करने में आपका मन लगता है।
2- 40 के बाद अक्सर शरीर में विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन और एंटीआक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों की कमी महसूस होने लगती है इसलिए अपने भोजन में ऐसी चीजें शामिल करें, जो आपको ये सभी जरूरी पोषक तत्व दे सकें।
3- 40 के बाद हर व्यक्ति के सभी अंगों और मांसपेशियों को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, इसलिए अपने खान-पान को संतुलित रखें ताकि आपके शरीर के सभी अंग सही से काम कर सकें। इनके अलावा लिवर को सुरक्षित रखना भी बहुत ही जरूरी है। लिवर शरीर से विषैले तत्वों को बाहर रखने में मदद करता है, जिस कारण आप स्वस्थ रहते हैं।
4- 40 के बाद आपको अपने भोजन में तेल व मसालों के अत्यधिक सेवन को कम कर देना चाहिए। आप मसालों और तेल का संतुलित मात्रा में प्रयोग कर अपनी पाचन क्रिया को बेहतर बना सकते हैं। अगर आप संतुलित मात्रा में इन चीजों का सेवन करेंगे तो आपके शरीर के अंगों को कार्य करने में अत्यधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
5- 40 के बाद एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार लेना बेहद आवश्यक हो जाता है इसलिए हरी सब्जियां, वेजिटेबल जूस, सलाद, फल, ग्रीन-टी आदि का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
6- इस उम्र में आकर गुस्सा और चिंता करने से बचें क्योंकि ये आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके साथ ही शारीरिक श्रम भी उतना ही करें, जितना आपके स्वास्थ्य के लिए सही हो। और तो और अत्यधिक शारीरिक मेहनत करने से भी बचें।
7- साबुत अनाज का सेवन बढ़ा दें और फलों का भरपूर सेवन करें।
8- भोजन को बनाने के लिए ओमेगा-3, ओमेगा-6 फैटी एसिड युक्त तेल का प्रयोग करें। इसके अलावा बादाम, अलसी, तिल के बीज, मूंगफली और अखरोट का प्रयोग भी आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
9- 40 से अधिक उम्र होने पर आपको अपनी आदतों और डेली रूटीन में बदलाव लाना चाहिए। दरअसल होता यूं है कि इस उम्र में आकर आपका शरीर उतना स्वस्थ और उर्जावान नहीं रहता है इसलिए अपने खान-पान और रूटीन में बदलाव लाकर आप उर्जा के साथ लंबी उम्र भी पा सकते हैं।
10- घर पर पौष्टिक सूप बनाएं और उनका सेवन करें। ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। भोजन के बीच में भूख लगने पर आप इन सूप का सेवन कर सकते हैं।