... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : January 12, 2021 8:55 AM IST
Walk health benefits in hindi: इस 1 काम को करने से आप दिन में चल सकते हैं डेढ़ किलो मीटर एक्स्ट्रा, नहीं होगा पैरों में भी दर्द
वॉक करना हमारी सेहत के लिए हमेशा से फायदेमंद माना जाता रहा है और पहले भी कई लेखों में आप वॉक के फायदों (Walk health benefits in hindi)के बारे में पढ़ चुके होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपको सिर्फ 500 कदम चलने पर दिक्कत होने लगती है और आप थक हार के बैठ जाते हैं तो कैसे आप अपना वॉकिंग डिस्टेंस बढ़ा सकते हैं? वॉक करना सबसे आसान एक्सरसाइज में से एक है। अगर आप नियमित रूप से वॉक करते हैं तो ऐसा करने से न सिर्फ आपका दिल मजबूत होता है बल्कि आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। इतना ही नहीं अगर आप सुबह के वक्त अपने वॉकिंग डिस्टेंस को बढ़ाते हैं तो इससे आपको अपनी उम्र बढ़ाने में भी मदद मिलती है। हालांकि ये सभी फायदे प्राप्त करने के लिए आपको हर दिन अपने कदमों की संख्या (Walk health benefits in hindi) बढ़ाने की जरूरत होती है लेकिन ऐसा कैसे किया जा सकता है, आइए जानते हैं।
जैसा कि सभी जानते हैं कि बाहर मौसम बहुत ज्यादा ठंडा है और ज्यादा चलना भी आपके लिए मुश्किल हो सकता है, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत है, हाल ही में शोधकर्ताओं ने एक आसान टिप्स खोज निकाली है, जिसके साथ आप किसी भी चुनौती को पार कर अपने फिटनेस लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी है ये टिप।
ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित एक नए अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि आप सिर्फ एक साधारण फिटनेस ट्रैकिंग ऐप का उपयोग कर अपने वॉकिंग डिस्टेंस को बढ़ा सकते हैं। जी हां, इस ऐप की मदद से आपको अपने कदमों की संख्या औसतन प्रति दिन 1,850 कदम बढ़ाने (Walk health benefits in hindi) तक मदद मिल सकती है।
इस अध्ययन के लिए, शोधकर्ताओं ने 28 अलग-अलग अध्ययनों का विश्लेषण किया, जिसमें 18-65 के बीच की आयु के 7,000 से अधिक लोग शामिल हुए। अध्ययन में सभी सात हजार लोगों के फिटनेस लेवल को परखा गया था।
इस फिटनेस ऐप और ट्रैकर के उपयोग से आप अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं, जैसा कि अध्ययन में इस ऐप को प्रभावी पाया गया है। अध्ययन के मुताबिक, वे लोग, जो फिटनेस ट्रैकर का उपयोग कर रहे थे उनके वॉकिंग डिस्टेंस में हर दिन एक मील अधिक चलने का अंतर पाया गया खासकर उन लोगों की तुलना में, जो फिटनेस ऐप का उपयोग नहीं कर रहे थे। अध्ययन के मुताबिक, इसका मतलब ये है कि अगर आप फिटनेस ऐप का उपयोग करते हैं तो एक महीने में 28 मील की दूरी तय अधिक तय कर सकते हैं।
अगर आप 2021 में फिट रहना चाहते हैं या फिर अपने फिटनेस लेवल को बढ़ाना चाहते हैं तो आप अपने मोबाइल फोन पर फ्री स्टेप काउंटिंग ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। आप चाहें तो फिटनेस ट्रैकिंग बैंड भी खरीद सकते हैं।
जब भी कभी फोन पर बात करें तो चलने की कोशिश करें और एक जगह खड़े होकर बात न करें। ऐसा करने से आप स्टेप काउंट बढ़ा सकते हैं। दरअसल जब आप फोन पर बात करते हैं तो आपको वॉक (Walk health benefits in hindi) करना पड़ता है और आपको अपना स्टेप काउंट याद नहीं रहता है और चलना आसान हो सकता है।
अगर आप अपने काम के बीच 15 मिनट का ब्रेक ले रहे हैं तो आप अपनी फ्लोर से चढ़ने व उतरने के लिए सीढ़ियों (Walk health benefits in hindi) का उपयोग करें। भले ही आपको 5 मिनट ज्यादा लगे लेकिन ऐसा करने से आपको शारीरिक गतिविधि में वृद्धि करने में मदद मिल सकती है।
आप चाहे किराने की दुकान पर जा रहे हों या फिर शॉपिंग के लिए किसी मॉल में ऐसा होने पर हमेशा अपनी कार को थोड़ा दूर खड़ा करें ताकि आपको थोड़ा बहुत चलने में मदद मिले।