Advertisement

क्या गर्भनिरोधक दवाएं लेने वाली महिलाएं ब्लड डोनेट कर सकती हैं?

क्या आप गर्भनिरोधक दवाएं ले रही हैं? ब्लड डोनेट करने से पहले और बाद में इन बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है!

Written By Editorial Team
Published : July 4, 2017 12:25 PM IST

गर्भ निरोधक दवाएं लेने वाली महिलाएं ब्लड डोनेट कर सकती हैं। ऐसा कहना है मिलन की मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर कामिनी राव का। इसके अलावा एचआरटी (हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी) वाली महिलाओं के लिए भी यह सुरक्षित है। हालांकि लंबे समय से दवाएं ले रही महिलाओं को ब्लड डोनेट करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

अगर आप कोई दवा ले रही हैं, तो उसका कोर्स पूरा होने के एक हफ्ते बाद आप ब्लड डोनेट कर सकती हैं जबकि एंटीबायोटिक दवाओं के मामले में कम से कम एक हफ्ते तक ब्लड डोनेट करने से बचना चाहिए।

Advertisement

ब्लड डोनेट करने के लिए कुछ नियम हैं जिनका पालन किया जाना चाहिए। कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 60 साल है ब्लड डोनेट कर सकता है। इसके अलावा वो एचआईवी और हेमोफिलिया जैसी बीमारी से पीड़ित ना हो। गर्भवती महिलाओं को भी इससे बचने की सलाह दी जाती है। उन्हें कम से कम दो महीने तक ब्लड डोनेट नहीं करने की सलाह दी जाती है।

इन बातों का रखें ध्यान

Advertisement

अगर आप बर्थ कंट्रोल पिल ले रही हैं, तो आपको ब्लड डोनेट करने से पहले इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • न्यूनतम हीमोग्लोबिन काउंट 12.5 ग्राम होना चाहिए।
  • आपका वजन 45 किलो से अधिक होना चाहिए।
  • पल्स रेट 50 और 100 प्रति मिनट के बीच होनी चाहिए।
  • व्यक्ति ने पिछले तीन महीने में ब्लड डोनेट नहीं किया होना चाहिए।
  • व्यक्ति ने ब्लड डोनेट से 9 घंटे पहले शराब का सेवन नहीं किया होना चाहिए।
  • व्यक्ति को कोई पुरानी बीमारी नहीं होनी चाहिए।

ब्लड डोनेट के बाद इन बातों का रखें ख्याल

  • ब्लड डोनेट के बाद आराम करें।
  • प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करें।
  • शुगर से भरपूर चीजें खाएं, इससे ब्लड शुगर को लेवल में लाने में मदद मिलेगी।
  • कोई भी ऐसे भारी काम करने से बचें जिसमें शारीरिक शक्ति की आवश्यकता हो।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

About the Author

... Read More