... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 18, 2019 7:13 PM IST
उम्र बढ़ने के साथ ही एक बार जो बाल झड़ने शुरू होते हैं, वे रुकते ही नहीं। आखिर क्यों होता है ऐसा। सभी चाहते हैं कि उनके बाल घने, सुंदर और बाउंसी हो। पर आखिर क्यों होता है ऐसा कि बाल पतले और कमजोर होने लगते हैं। © Shutterstock.
हेयर फॉल (Hair fall) एक आम समस्या बन गई है। उम्र बढ़ने के साथ ही एक बार जो बाल झड़ने शुरू होते हैं, वे रुकते ही नहीं। आखिर क्यों होता है ऐसा। सभी चाहते हैं कि उनके बाल घने, सुंदर और बाउंसी हो। पर आखिर क्यों होता है ऐसा कि बाल पतले और कमजोर होने लगते हैं। टूटकर गिरते बाल से अगर आप भी परेशान हैं तो जानें कि ऐसी कौन सी गलतियां हैं जो कर देती हैं आपके बाल कमजोर (Hair fall)।
बाल प्रोटीन के बने होते हैं। इनकी ग्रोथ और हेल्थ तभी संभव है जब आप पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लें। यानी जितना प्रोटीन आप ग्रहण करते हैं, उसकी बहुत कम मात्रा ही आपके बालों को मिल पाती है। इसलिए बालों की हेल्थ के लिए संतुलित आहार बहुत ही जरूरी है। जब आप खानपान पर ध्यान नहीं देती तो आपके बाल टूटकर गिरने लगते हैं।
बालों को सुंदर बनाए रखने के लिए उनका साफ होना बहुत जरूरी है। इसके लिए हम सभी शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। पर बाजार में मौजूद कुछ शैंपू इतने हार्ड होते हैं कि वे बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप ध्यान से देखें तो इन पर लिखा होता है डिटर्जेंट बेस्ड शैंपू। इसमें मौजूद कैमिकल बालों को साफ तो कर देते हैं, पर उनकी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि बालों को धोने के लिए हर्बल या माइल्ड शैंपू का ही चयन करें।
बालों की सेहत के लिए उन पर ऑयल मसाज यानी तेल की मालिश बहुत जरूरी है। असल में प्रोटीन के साथ-साथ बालों के लिए फैट की भी जरूरत होती है। जो खाने से बहुत कम मिल पाती है। इसलिए विशेषज्ञ बालों पर सप्ताह में कम से कम दो बार ऑयल मसाज की सलाह देते हैं। इससे बाल जड़ से मजबूत होते हैं और उनमें नेचुरल शाइन बनी रहती है।
आप भले न मानें, लेकिन तनाव आपकी ओवर ऑल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है। जब भी आप तनाव लेंगी आपके बाल आपका साथ छोड़कर जाने लगेंगे। बहुत ज्यादा हेयर फॉल भी इसका संकेत है कि आप जरूरत से ज्यादा तनाव लेने लगी है। फिर हम इसे बेवजह उम्र से जोड़ कर देखने लगते हैं। इसलिए बाल अगर बाउंसी और हेल्दी चाहिए तो तनाव लेना बंद कर दें।
Crows feet : इन घरेलू उपचार से दूर करें आंखों के आसपास की झुर्रियां