कंसीलर यूज करने के मामले में ये 5 बड़ी गलतियां कर देती हैं लड़कियां

आपकी यह गलतियां आपकी खूबसूरती को बिगाड़ सकती हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : December 20, 2017 3:32 PM IST

आजकल हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। जाहिर है आपकी खूबसूरती में मेकअप का अहम रोल है। मेकअप के मामले में कंसीलर का भी अहम रोल है। इससे आपको इसके इस्तेमाल को लेकर लड़कियों को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। अगर इसका सही तरह इस्तेमाल किया जाए, तो इससे आपकी आंखों को एक परफेक्ट लुक मिलता है। ब्यूटी एक्सपर्ट जेनेट फर्नांडीस के अनुसार, अधिकतर लड़कियां कंसीलर लगाने में गलतियां करती हैं। अगर आप भी कंसीलर के सही इस्तेमाल को लेकर कंफ्यूज है, तो आपको इससे जुड़ी बातों का ध्यान रखना चाहिए। जानिए आप इसे लेकर क्या-क्या गलतियां करती हैं।

1) आंखों के नीचे फाउंडेशन लगाना

आपको बता दें कि आंखों के पास वाली स्किन पर फाउंडेशन लगाने से आपको कोई फायदा नहीं होता है। इसलिए आपको केवल आई क्रीम या आई सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए।

2) करेक्टर का यूज नहीं करना

अगर आप अपने कंसीलर के रिजल्ट से खुश नहीं हैं, तो हो सकता है कि आप आप अपने आई मेकअप रूटीन में करेक्टर शामिल ना करते हों। यह करेक्ट मैच के लिए कई शेड्स में मिलता है।

3) ड्राई कंसीलर यूज करना

कुछ कंसीलर ऐसे होते हैं जिन्हें लागने के बाद आंखों के नीचे झुर्रियां पड़ जाती है। इसलिए ऐसा होने पर आंखों के किनारे क्रीमी फार्मूला ट्राई करें।

4) गलत शेड यूज करना

आपका कंसीलर लाइट शेड का नहीं होना चाहिए। यह उस कलर का होना चाहिए जिस कलर की आपकी स्किन है। वर्ना आप जिस चीज को छिपाना चाहते हैं वो हाईलाइट हो सकती है।

5) आप इसे अच्छी तरह नहीं मिलाते

ध्यान रहे कि कंसीलर का मतलब सिर्फ स्पॉट ट्रीटमेंट नहीं है। इसलिए सिर्फ इसे त्वचा पर लगाना है, इससे बचना चाहिए। आपको स्किन पर लगाकर इसे कुछ सेकेंड तक उंगलियों से ब्लेंड करना चाहिए। इसके बाद अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए कोई पाउडर लगाएं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock