Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
क्या आपने कभी भी अपने स्ट्रेच मार्क्स की वजह से बिकनी, क्रॉप टॉप या साड़ी जैसे कपड़े पहनने से मना कर दिया है? मुझे यकीन है कि हमने अपने जीवन में कभी-न-कभी ऐसा किया है या अपने आसपास की औरतों को ऐसा करते देखा है। यह हमारे साथ कभी नहीं हुआ है कि हम अपने स्ट्रेच मार्क्स को दिखाना पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में एक नया ब्यूटी ट्रेंड आया जिसने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट (Instagram) पर हंगामा मचा दिया है । एक 21 वर्षीय आर्टिस्ट, सिंटा टॉर्ट कार्ट्रो, ने एक ऐसा तरीका खोज निकाला है जिसमें सफ़ेद सेल्युलाईट और स्ट्रेच मार्क्स को खूबसूरत दिखाने का काम किया जाता है। जी हां यह कलाकार सुंदर डिजाइनों के साथ महिलाओं के स्ट्रेच मार्क्स (बच्चे के जन्म के बाद पेट पर उभरनेवाले खिंचाव के निशान) भरने के लिए इंद्रधनुषी रंगों का उपयोग करती है। सिंटा टॉर्ट निप्पल प्रोजेक्ट का एक हिस्सा भी रही हैं और उन्होंने फूलों से अपने निपल्स को कवर करने वाले महिलाओं को तस्वीरें खींची हैं।
यह कितना अद्भुत है ना? मेरा मानना है कि इसने लोगों को एक नई सोच दी है जिसे पहले एक बुरी चीज माना जाता था। एक नज़र दौड़ाएं और इसे खुद देखें:
क्या आपने कभी सोचा था कि आप इन मार्क्स को बहुत सुंदर दिखा सकती हैं? नही ना, कम से कम मैंने तो नहीं!
उसने मेंस्ट्रुएशन को सामान्य तरीके से लेने और पीरियड्स के धब्बों को गंदगी या कलंक मानने वालों की सोच बदलने के लिए अंडरवियर पर अपनी शानदार कला का उपयोग भी किया है।
तो आपको यह कैसा लगा? क्या आप अपने लिए यह आजमाना चाहेंगी? तो यहां नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी बात लिखें।
Read This in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत: Instagram/zinteta