
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 28, 2019 8:33 PM IST
अपने हाथों को अच्छी तरह साफ कर लें और उसके बाद ही लिप-बाम लगाएं। © Shutterstock
क्या आप जानते हैं कि आपकी उंगलियां भी आपके होंठों को बेजान बना सकती हैं? दरअसल, जब आप अपनी उंगलियों से लिप बाम लगाते हैं, तो आपके खूबसूरत होठ बेजान हो जाते हैं। साथ ही इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है। आप अक्सर चलते-फिरते उंगलियों से लिप-बाम लगा लेते हैं, जो बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में पहले अपने हाथों को अच्छी तरह साफ कर लें, उसके बाद ही लिप-बाम लगाएं।
क्या हो सकता है
लिप बाम लगाने से होंठ फटते नहीं हैं। उनमें नमी बनी रहती है। होंठ जब सूखता है, तो पर्स से लिप बाम की डिब्बी निकालते हैं और उंगली अंदर डालकर बाम निकाल लेते हैं। उसे होठों पर मल लेते हैं। क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि इससे आपको कितने तरह के इंफेक्शन हो सकते हैं? आप शायद हैरान हो गए होंगे यह सोचकर कि कैसे उंगली से लिप बाम लगाना बहुत सी बीमारियों को न्योता देने के बराबर है।
होंठ हो गए हैं काले, इन नेचुरल उपायों से पाएं गुलाबी और सॉफ्ट होंठ
क्यों होता है असुरक्षित
हमारा बॉडी हमेशा कुछ-ना-कुछ काम करते ही रहता है। इसी काम के दौरान हमारी उंगलियों पर बीमारियां फैलाने वाले कई बैक्टीरिया और वायरस आकर चिपक जाते हैं। यह इतने छोटे होते हैं कि नंगी आंखों से हमें दिखाई भी नहीं देते। जरा सोचिए, आप टॉयलेट का हैंडल, जेट और फ्लश यूज करते हैं और उसके तुरंत बाद उसी हाथ से बाम भी निकालकर लगा लेते हैं, जिसके बाद यही बैक्टीरिया आपके मुंह से होते हुए शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और आपको बीमार कर देते हैं।
चाहती हैं होंठ रहें हमेशा हेल्दी और खूबसूरत, तो अपनाएं ये टिप्स
यही नहीं, हमारा मोबाइल भी दिनभर हमारे हाथों से चिपका रहता है। आपको शायद यह पता ना हो कि हमारे मोबाइल की स्क्रीन पर एक टॉयलेट सीट जितने बैक्टीरिया चिपके रहते हैं। कभी-कभी मोबाइल पकड़े-पकड़े अचानक से हमें लगता है कि हमारे होंठ सूख रहे हैं और हम लिप बाम लगा लेते हैं। एक उंगली से यह सारे बैक्टीरिया हमारे पेट में पहुंच जाते हैं और आपको गंभीर रूप से बीमार कर देते हैं।
कैसे बचें?
अगर आपका नाम भी उंगलियों से लगाया जाने वाला लिप-बाम यूज करने वालों की लिस्ट में शामिल हैं तो अभी इसी वक्त यह आदत बदल डालिए। हाथों का इस्तेमाल वाला नहीं बल्कि स्टिक वाला लिप बाम यूज करना शुरू कर दें। अगर आप स्टिक वाले लिप बाम के साथ कंफर्टेबल नहीं हैं तो बाम लगाने से पहले उंगलियों को हमेशा साफ कर लें।