
... Read More
Written By: Anshumala | Published : October 17, 2018 2:16 PM IST
© Shutterstock
क्या आप भी गिरते बालों से परेशान हैं? लाख देखभाल कर लिया, घरेलू नुस्खे आजमा लिए फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा, तो लाइफस्टाइल में योग को जगह दें। लाइफस्टाइल और पर्यावरण में बदलाव के कारण बालों के झड़ने की समस्या कई बार बढ़ जाती है। आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं, कुछ योगासन की मदद से। योग के जरिए बालों के झड़ने की समस्या दूर करके इन्हें घना बनाया जा सकता है। जानें, किस योगासन से बाल होते हैं घने और मजबूत।
योग से कैसे बने बाल मजबूत- योग सिर को उत्तेजित करके इसमें रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाता है। इससे हेयर क्यूटिकल्स पुर्नजीवित होते हैं और बालों की जड़ों को पोषक तत्व मिलते हैं। इसके साथ ही योग तनाव को कम करने में मदद करता है जो बाल झड़ने का प्रमुख कारण है। यह थायरॉइड ग्रन्थि को भी नियमित करता है। यह ग्रन्थि बालों की वृद्धि में महत्वपूर्ण होती है।
इसे भी पढ़ें- जानिए क्यों है रात में बालों को खुला नहीं बांधकर सोना जरूरी
अधोमुख शवासन
घुटनों के बल बैठ जाएं। अब कमर को मोड़ते हुए हाथों को आगे की ओर सीधा करें। उसके बाद हाथेलियों पर शरीर का वजन डालते हुए पंजों के बल खड़ें हो जाएं। अब कमर को ऊपर की तरफ उठाएं। इस मुद्रा में थोड़ी देर रहें।
इसे भी पढ़ें- बालों से जुड़े इन मिथक को कितना जानती हैं आप ?
उष्ट्रासन
इसे करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं। उसके बाद घुटनों के बल खड़े हों और पीछे की तरफ मुड़ते हुए हाथों से पंजों को पकड़ें। इस दौरान अपने पेट को मोड़े नहीं। इस मुद्रा में थोड़ी देर रहें।
शशांकासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं उसके बाद सिर को फर्श पर घुटनों के पास रखते हुए हाथों से टखने को टच करें। उसके बाद हाथों को घुटनों पर रखें। इसके बाद हाथों से एड़ी को पकड़ें। इस मुद्रा में थोड़ी देर रहें। योग का अभ्यास स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ बालों के लिए लाभकारी होता है लेकिन इसका अभ्यास नियमित रूप से करना चाहिए, तब ही आप इनके लाभों को प्राप्त कर सकते हैं।
वज्रासन
इसे योगासन को करने के लिए सबसे पहले पैर फैलाकर फर्श पर बैठ जाएं। उसके बाद पैरों को मोड़ें और पैरों की अंगुलियों के सहारे एड़ियों पर बैठ जाएं। अब एड़ी को नीचे करें उस पर बैठ जाएं। इस तरह से थोड़ी देर बैठे रहें।