Yellow Nails Treatment: नाखून पीले होने के पीछे क्या है कारण? जानिए इन्हें साफ करने के आसान उपाय

yellow nails treatment: नाखूनों ख्याल रखना बेहद अहम जिम्मेदारी होती है, क्योंकि शरीर का ये कठोर भाग आपकी हेल्थ के बारे में बहुत कुछ जानदकारी देता है। शरीर में आने वाली कई तरह की समस्याओं को नाखून के बदलाव से पहले ही नोटिस किया जा सकता है। इसलिए नाखून के बदलते रंगों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है क्योंकि ये आने वाली किसी बीमारी की चेतावनी भी हो सकता है।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Updated : September 12, 2023 6:01 PM IST

Yellow Nails  Causes and treatment: सुंदर और साफ नाखून आपके हाथ और पैरों की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। इसके साथ ही नाखून आपकी हेल्थ के बारे में भी बहुत कुछ बताते हैं। नाखून पीले होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे- नेल पॉलिश, धूम्रपान, फंगल इन्फेक्शन और कुछ अन्य बाहरी कारक। कई बार नाखून पीले होने के लक्षण सामान्य हो सकते हैं, जिनका इलाज घरेलू उपचार द्वारा संभव है। लेकिन कभी-कभी नाखूनों का पीला होना किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है जैसे- थायराइड या रूमेटाइड अर्थराइटिस।

यदि आप लंबे समय तक नाखून के पीलेपन का सामना कर रहे हैं तो जल्दी अपने डॉक्टर से परामर्श करें। समय रहते उठाए गए कदम आपको भविष्य में आने वाली बड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं।

नाखून पीले होने के कारण (Yellow Nails Causes)

नाखून का पीला होना किसी भी व्यक्ति के लिए चिंता का विषय हो सकता है। हालांकि कुछ गहरे रंग की नेल पॉलिश या पीले रंग के मसाले जैसे हल्दी आदि का उपयोग आपके नाखून को अस्थाई पीला कर सकता है। हालांकि ये पीला रंग कुछ हफ्ते या महीने तक बना रहता है तो ये किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

पीले नाखून के सामान्य कारण–

नेल पॉलिश-

गहरे रंग की नेल पॉलिश लगाना, सप्ताह में एक से ज्यादा बार नेल पॉलिश लगाना, ऐक्रेलिक नाखून पहनना ये कुछ सामान्य कारण हैं जिस कारण हमारे नाखून पीले दिख सकते हैं।

धूम्रपान-

बीड़ी या सिगरेट जैसी चीजों के नियमित इस्तेमाल से भी हमारे नाखून पीले हो सकते हैं। क्योंकि इन सभी में निकोटीन और टार मिलता है जो इसका मुख्य कारण है।

फंगल इन्फेक्शन-

कई तरह के फंगल इन्फेक्शन भी हमारे नाखूनों को टेढ़ा-मेढ़ा और पीला बना सकता है।

बढ़ती उम्र-

आयु का बढ़ना भी एक कारण है जिससे स्वाभाविक रूप से हमारे नाखूनों की बनावट प्रभावित होती है जिसमें पीलापन भी शामिल है।

दवाओं के दुष्प्रभाव-

टेट्रासाइक्लिन (जीवाणु संक्रमण की दवा) और कीमोथेरेपी (कैंसर की दवाएं) जैसी दवाएं भी नाखूनों के पीलेपन का कारण बन सकती हैं।

कुछ बीमारियां भी हैं कारण–

कुछ बीमारियां भी हमारे नाखून के पीलेपन का कारण बन सकती हैं। जिनमें ये बीमारियां शामिल है-

सोरायसिस–

ये एक ऑटोइम्यून डिजीज है जो हमारी त्वचा के किसी पैच के पीले होने का कारण बनती है।

डायबिटीज–

डायबिटीज भी हमारे नाखूनों के पीले रंग का कारण हो सकती है। ये तब होता है जब शरीर में इंसुलिन का स्तर अपने न्यूनतम स्तर से नीचे आ जाता है और खून में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है।

थायराइड–

थायराइड ग्रंथि में आया विकार भी नाखून के पीलेपन का कारण बनता है। जब थायराइड हार्मोन का स्त्राव कम हो जाता है तो ये समस्या सामने आती है।

क्या हैं घरेलू उपचार (Home remedies for yellow nails)–

सामान्य रूप में नाखूनों में आए पीलेपन को कुछ घरेलू उपचार से ठीक किया जा सकता है। जिसमें आप इन उपायों को अपना सकते हैं–

हाइड्रोजन पेरोक्साइड–

हाइड्रोजन पेरोक्साइड का प्रयोग किसी भी तरह के दाग को हटाने में किया जाता है। ये आपके नाखून पर आए बाहरी पीलेपन को भी साफ कर सकता है। हालांकि, इसके लिए आप केवल 3% सांद्रता वाले हाइड्रोजन पेरोक्साइड का प्रयोग करें।

बेकिंग सोडा–

बेकिंग सोडा भी एक अच्छा क्लीनर है। ये आपके फंगल इन्फेक्शन को भी ठीक कर सकता है। इसके लिए आप अपने नाखूनों को बेकिंग सोडा और गर्म पानी के मिक्सर में 2 मिनट तक डुबोकर रखें। दाग काफी कम हो जाएंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source