Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

झड़ते बेजान बालों में जान डाले ततैया का तेल, जानें बनाने की विधि और फायदे

Yellow Bee Hive Oil: ततैया के छत्ते का तेल घर पर बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं इस तेल को घर पर बनाने की विधि क्या है?

झड़ते बेजान बालों में जान डाले ततैया का तेल, जानें बनाने की विधि और फायदे
ततैया के छत्ते का तेल

Written by Kishori Mishra |Published : December 8, 2022 10:20 AM IST

Yellow Bee Hive Oil: आधुनिक समय में बाल झड़ने की परेशानी काफी आम हो चुकी है। इसका कारण गलत खानपान, बढ़ता प्रदूषण, एलर्जी और बालों की सही देखभाल न करना हो सकता है। बाल झड़ने की परेशानी से जूझ रहे व्यक्ति कई तरह की उपायों का सहारा लेते हैं। इन उपायों में कुछ लोग केमिकल ट्रीटमेंट लेते हैं, जिसकी वजह से बालों से जुड़ी परेशानियां बढ़ने की संभावना होती है। ऐसे में अगर आप भी केमिकल ट्रीटमेंट लेने जा रहे हैं तो सतर्क रहें। इन केमिकल ट्रीटमेंट से बेहतर है कि आप नैचुरल उपायों को अपनाएं। नैचुरल उपायों से बालों से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं। इससे साइड-इफेक्ट होने का जोखिम भी कम रहता है। आज हम आपको इस लेख में एक ऐसा घरेलू उपाय बताएंगे, जिसकी मदद से आप बालों का झड़ना कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस ततैया के छत्ते की जरूरत होती है, जिससे आप प्रभावी तरीके से बालों का झड़ना कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर कैसे तैयार करें ततैया का तेल (How do you prepare a yellow bee nest for oil) और इससे बालों को होने वाले फायदे क्या हैं?

ततैया के छत्ते का तेल बनाने की विधि - Yellow Bee Nest oil Homemade Recipe

घर पर ततैया का तेल बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको ततैया के थोड़े से छत्ते, नारियल का तेल, आंवला, मेथी और गुड़हल की कुछ पत्तियों की जरूरत है। आइए विस्तार से जानते हैं इस तेल को बनाने की क्या विधि है?

विधि

ततैया का तेल बनाने के लिए सबसे पहले 1 कड़ाही लें। इसमें नारियल का तेल डालकर इसे गर्म करें। इसके बाद इसमें ततैया का छत्ता, आंवला पाउडर और मेथी का बीज डालकर इसे करीब 10 मिनट तक गर्म करें। अब इस तेल को ठंडा होने दें। इसके बाद इसे स्टोर करके रख दें। जरूरत पड़ने पर आप इस तेल से अपने बालों की मसाज करें। इससे आपको काफी लाभ हो सकता है।

बालों में ततैया का तेल लगाने के फायदे - Yellow Bee Nest oil Benefits

ततैया के छत्ते से तैयार तेल को सप्ताह में कम से कम 2 बार जरूर लगाएं। इस तेल को लगाने से गंजापन दूर हो सतता है। साथ ही यह डैंड्रफ की परेशानी को भी कम करने में आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, इस तेल में कई ऐसे गुण होते हैं, जो स्कैल्प पर होने वाली सूजन को कम करने में प्रभावी साबित हो सकते हैं। इससे आप स्कैल्प पर होने वाली परेशानी को कम कर सकते हैं।

अगर आप अपने बालों को लंबा और घना बनाना चाहते हैं तो इस तेल को नियमित रूप से अपने बालों में लगाएं। यह तेल आपके बालों को मजबूत प्रदान कर सकता है। साथ ही बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। इतना ही नहीं, ततैया का तेल बालों में लगाने से आप सफेद बालों की परेशानी को कम कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ततैया का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको बालों से जुड़ी परेशानी काफी ज्यादा हो रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। ताकि बालों से जुड़ी समस्याओं को कम किया जा सके।