45 की उम्र में एक्ट्रेस लता सभरवाल की दमकती त्वचा का राज है ये फेस ऑयल, वीडियो में देखें बनाने का तरीका

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस लता सभरवाल इस खास होममेड ऑयल से रखती हैं अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग (Lata Saberwal Beauty Secrets), आपको भी बनाना है यह तेल, तो देखें उनका ये वीडियो.....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 17, 2021 6:15 PM IST

Lata Saberwal Beauty Secrets in Hindi: अक्सर टीवी और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज फैंस के साथ अपने ब्यूटी, फिटनेस के टिप्स शल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। इन्हीं सेलिब्रिटीज में से एक हैं सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर हुईं एक्ट्रेस लता सभरवाल (Lata Saberwal)। लता ना सिर्फ देखने में खूबसूरत हैं, बल्कि उनकी त्वचा भी बेहद सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आती है। बढ़ती उम्र में अक्सर महिलाएं झुर्रियों, झाइयों, डार्क सर्कल, साइंस ऑफ एजिंग, लकीरें आदि स्किन से संबंधित समस्याओं से परेशान रहती हैं। लेकिन लता की उम्र अधिक होने के बावजूद भी इन सभी समस्याओं से (Lata Saberwal Beauty Secrets) बची हुई हैं। आखिर कैसे? क्या है लता सभरवाल का हेल्दी और ग्लोइंग स्किन सीक्रेट? किस तरह करती हैं, वे अपनी त्वचा की देखभाल? इन सभी सवालों का जवाब मिलेगा यहां खुद लता के इस इंस्टाग्राम वीडियो (Lata Saberwal Beauty Secrets instagram videos) में.....

लता सभरवाल का ब्यूटी सीक्रेट्स

लता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खास ब्यूटी केयर रूटीन के टिप्स शेयर किए हैं। इसमें वे एक एंटी-एजिंग फेस ऑयल के बारे में बता रही हैं, जो त्वचा से झुर्रियों, लकीरों, डार्क सर्किल आदि को कम करते हैं। लता इस वीडियों में एक फेस ऑयल बना रही हैं, जिसका कैप्शन उन्होंने लिखा है, 'एंटी-एजिंग, डीप मॉइश्चराइजिंग फेस ऑयल, जिसे बनाने के लिए आपको चाहिए सिर्फ 3 चीजें।' कैसे बनता है ये फेस ऑयल जानें लता के इस वीडियों में.....

एंटी-एजिंग फेस ऑयल बनाने के लिए सामग्री

विटामिन ई कैप्सूल

टी ट्री ऑयल

वर्जिन कोकोनट ऑयल

एंटी-एजिंग फेस ऑयल बनाने का तरीका

वर्जिन कोकोनट ऑयल थोड़ा सा एक कटोरी या शीशी में डालें। अब इसमें विटामिन ई कैप्सूल तोड़कर लिक्विड को तेल में डालें। फिर टी ट्री ऑयल की दस बूंदें भी डाल दें। इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं। तैयार है एंटी-एजिंग और डीप मॉइश्चराइजिंग फेस ऑयल। इस ऑयल को चेहरे पर लगाकर मसाज करें। थोड़ी देर इसे लगा रहने दें और फिर पानी से चेहरा साफ कर लें। इसे आप रात में सोने से पहले भी लगा सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.