Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Makeup Trends Of 2024: चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए अक्सर महिलाएं स्किन केयर के साथ-साथ मेकअप का सहारा लेती हैं। मेकअप से स्किन के फ्लॉस छुप जाते हैं, जिससे चेहरा खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आता है। हर साल मेकअप ट्रेंड्स में बदलाव देखने को मिलता है। कभी लोगों को एचडी और एयर ब्रश मेकअप पसंद आता है, तो कभी मैट और न्यूड मेकअप ट्रेंड में रहता है। साल 2024 अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। ऐसे में, आइए जानते हैं कि इस साल कौन से मेकअप ट्रेंड्स सबसे ज्यादा बोलबाला रहा। इन मेकअप ट्रेंड्स को सेलिब्रिटी से लेकर हर किसी ने काफी पसंद किया। आप भी इन्हें फॉलो करके अपने लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना सकती हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
साल 2024 में ग्लास स्किन मेकअप काफी ट्रेंड में रहा। सेलिब्रिटी से लेकर हर किसी को यह मेकअप लुक काफी पसंद आया। यह काफी सिंपल और हाइड्रेटिंग होता है। इससे स्किन फ्लॉलेस और ग्लोइंग दिखती है। इस मेकअप में हाइलाइटर का इस्तेमाल ज्यादा होता है और कलर काफी कम इस्तेमाल होता है। यह देखने में काफी सिंपल और सटल दिखता है। आप किसी भी वेडिंग फंक्शन या पार्टी के लिए इस लुक को क्रिएट कर सकती हैं।
जहां पिछले कुछ सालों से बोल्ड और स्मोकी आई मेकअप का ट्रेंड था। वहीं, इस साल सॉफ्ट आई मेकअप का काफी चलन रहा। इसमें आंखों पर डार्क कलर्स की जगह सॉफ्ट और न्यूड कलर्स का इस्तेमाल होता है। साथ ही, पतला सा लाइनर और लैशेस लगाकर लुक को कंप्लीट किया जाता है। यह देखने में काफी सटल लगता है। आप इस लुक को किसी भी डे या इवनिंग इवेंट के लिए क्रिएट कर सकती हैं।
साल 2024 में बोल्ड लिप्स लुक को काफी पसंद किया। सेलिब्रिटी से लेकर ब्राइड्स ने लिप्स पर डार्क शेड को अप्लाई किया। वेडिंग हो या फंक्शन, किसी भी इवेंट में ये लुक देखने को मिला। आप भी लिप्स पर डार्क लिपस्टिक शेड अप्लाई करके बोल्ड लिप्स लुक पा सकती हैं। मिनिमल मेकअप के साथ बोल्ड लिप्स लुक काफी ज्यादा ट्रेंड में रहा।
पिछले कुछ समय में पिंक ब्लश का काफी ज्यादा चलन रहा है। ब्राइड्स से लेकर आम लड़कियों ने गालों पर पिंक ब्लश को खूब फ्लॉन्ट किया है। इस लुक को क्रिएट करने के लिए लिक्विड ब्लशर से लेकर पाउडर ब्लशर का इस्तेमाल किया जाता है। इससे आपका चेहरा काफी खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आएगा।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।