Year Ender: साल 2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया ये घरेलू उपाय, ग्लोइंग स्किन और बालों के लिए आप भी करें ट्राई

Year Ender 2023: साल 2023 खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। आइए, जानते हैं इस साल लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा कौन से सवाल को सर्च किया है।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : December 13, 2023 2:02 PM IST

Year Ender 2023: चाहे महिला हो या पुरुष, हर किसी को हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा और खूबसूरत बाल पाने की चाहत होती है। शायद यही वजह है कि साल 2023 में लोगों ने त्वचा और बालों से जुड़े घरेलू नुस्खों के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया। दरअसल, गूगल हर साल के खत्म होने से पहले एक रिपोर्ट जारी करके यह बताता है कि उस साल लोगों ने सबसे ज्यादा क्या सर्च किया। आपको बता दें कि इस साल लोगों ने इंटरनेट पर 'धूप के होने वाले नुकसान से बालों और त्वचा को बचाने के घरेलू नुस्खे क्या हैं', इसके बारे में सबसे ज्यादा पढ़ा। अगर आप भी चाहते हैं कि नए साल में आपकी त्वचा और ज्यादा ग्लोइंग दिखे और बाल सॉफ्ट और शाइनी नजर आए, तो आप इन घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं त्वचा और बालों को धूप से बचाने के उपाय।

त्वचा को धूप से बचाने के घरेलू उपाय - Home Remedies To Protect Skin From Sun Damage

सनस्क्रीन का प्रयोग करें

धूप के डायरेक्ट संपर्क में आने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। इसकी वजह से टैनिंग और सनबर्न की समस्या हो सकती है। सन डैमेज से त्वचा को बचाने के लिए धूप में जाने से कम से कम 20 मिनट सनस्क्रीन अप्लाई करें।

मुंह को कवर करके रखें

धूप में बाहर निकलने से पहले अपने चेहरे और हाथ को अच्छी तरह ढंक लें। धूप में जाते समय चश्मा, हैट और सुरक्षात्मक कपड़े पहनें। ये सूरज के हानिकारक किरणों से बचाव करेंगे।

ठंडे पानी से चेहरा धोएं

धूप के कारण हमारे चेहरे के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं। इसकी वजह से मुंहासे, ब्लैकहेड्स, झुर्रियां और सनबर्न की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए धूप से आने के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से जरूर धोएं। यह धूप के नकारत्मक प्रभावों को कम करने में मदद करेगा।

बालों को धूप से बचाने के घरेलू उपाय - Home Remedies To Protect Hair From Sun Damage

बालों को ढंककर रखें

बालों को धूप से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए टोपी हा स्कार्फ का उपयोग करें। तेज धूप में बाहर जा रहे हों, तो छाते का इस्तेमाल करें।

मसाज करें

बालों को धूप से बचाने के लिए मसाज जरूर करें। इससे आपके बालों में धूल-मिट्टी नहीं चिपकेगी और बाल कम उलझेंगे। साथ ही, सूर्य की यूवी किरणों के नकारत्मक प्रभाव से भी बाल बचे रहेंगे,

रेगुलर कंडीशनिंग करें

बालों को सन डैमेज से बचाने के लिए नियमित रूप से कंडीशनिंग जरूर करें। इससे बालों को पोषण मिलेगा और बाल हेल्दी रहेंगे।

हेयर पैक लगाएं

बालों को धूप से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए हेयर पैक का इस्तेमाल करें। आप अपने हेयर टाइप को ध्यान में रखकर हेयर पैक का चुनाव कर सकते हैं। बालों में हेयर पैक लगाने से बाल मुलायम और चमकदार नजर आएंगे।