Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Yami Gautam Birthday: चावल का मास्‍क और देसी घी जैसी चीजें लगाती हैं यामी गौतम, एकदम देसी हैं इनके ब्यूटी सीक्रेट्स

यामी गौतम के ब्यूटी सीक्रेट्स (Yami Gautam Beauty Secrets In Hindi) बहुत खास हैं। आप इन्हें जानेंगे तो पता चल जाएगा कि यामी की स्किन इतनी ग्लो क्यों करती हैं।

Yami Gautam Birthday: चावल का मास्‍क और देसी घी जैसी चीजें लगाती हैं यामी गौतम, एकदम देसी हैं इनके ब्यूटी सीक्रेट्स
लंबी पलकों के लिए- यामी गौतम अपनी ब्‍यूटी के साथ-साथ अपनी पलकों का भी खास ख्‍याल रखती हैं।

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : November 28, 2024 10:06 AM IST

Yami Gautam ke beauty secrets: खूबसूरत और टैलेंटिड बॉलीवुड एक्‍ट्रेस यामी गौतम अपनी जबरदस्‍त एक्टिंग स्किल के साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। आए दिन एक्‍ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्‍टाग्राम पर अपनी पिक्‍चर डालती हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत और ग्‍लोइंग लग नजर आती हैं। यामी गौतम की तस्वीरें देखने के बाद जब लोग गूगल पर उनकी ब्‍यूटी का सीक्रेट ढूंढते हैं तो पता चलता है कि वो ज्यादा से ज्यादा नेचुरल चीजें ट्राई करती हैं। आपको बता दें कि यामी एक हिमाचली पहाड़ी लड़की है इसलिए भी वो नेचुरल खूबसूरत हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि यामी अपनी स्किन की देखभाल नहीं करती हैं। कई ऐसी चीजें हैं जिन्‍हें यामी गौतम ट्राई करती हैं और उन्‍हें अपने स्किन रुटीन में शामिल करती हैं। आज यानि कि 28 नवंबर को यामी गौतम का जन्मदिन है और इस मौके पर हम एक्ट्रेस के ब्यूटी सीक्रेटस (Yami Gautam Beauty Secrets In Hindi) शेयर कर रहे हैं। एक्ट्रेस बताती हैं कि ये नुस्खे उनके साथ उनकी दादी नानी ने शेयर किए हैं।

फेशियल के लिए कोकोनट वॉटर- जब फेशियल की बात आती है तो लड़कियां महंगे-महंगे ब्रांड्स या प्रॉडक्‍ट को ट्राई करना शुरू कर देती हैं। जिसके अच्‍छे रिव्‍यू अच्‍छे होते हैं या जो सजेशन उन्‍हें अच्‍छा लगता है उसे फॉलो करती हैं। लेकिन यामी गौतम के साथ ऐसा नहीं है। यामी फेशियल के लिए कोकोनट वॉटर का इस्‍तेमाल करती हैं। यह एक नेचुरल टोनर भी है, जिससे स्किन हेल्‍दी और ग्‍लोइंग रहती है और कोई नुकसान नहीं होता है।

चावल के आटे और दही का फेसमास्‍क- जब स्किन की बात आती है तो यामी अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ज्‍यादातर होममेड चीजों को इस्‍तेमाल करती हैं। एक्‍ट्रेस चावल के आटे में दूध या दही मिलाकर अपने चेहरे पर लगाती हैं। बता दें कि ये एक बहुत पुराना नुस्‍खा है जिसे हमारी दादी-नानी भी ट्राई करती थी।

Also Read

More News

शहद और नींबू का फेसपैक- सिर्फ यही नहीं यामी गौतम शहद के साथ गुलाब जल, ग्लिसरीन और नींबू का रस डालकर भी इसका एक गाढ़ा पेस्‍ट बनाकर अपनी स्किन पर लगाती हैं। शहद में विटामिन बी, फैटी एसिड, एंटीऑक्‍सीडेंट, एंटी बैक्‍टीरियल गुण और पेप्टाइड होता है जो डेड स्किन को हटाने के साथ ही स्किन की रेडनेस या डर्माटिटिस को कम करता है। वही, नींबू स्किन डैमेज कम करने के साथ साथ एंटी एंजिंग की प्रॉब्‍लम को भी कम करता है।

लंबी पलकों के लिए- यामी गौतम अपनी ब्‍यूटी के साथ-साथ अपनी पलकों का भी खास ख्‍याल रखती हैं। उन्‍हें लंबा और घना बनाने के लिए एक्‍ट्रेस कैस्‍टर ऑयल, विटामिन ई और एलोवेरा का पेस्‍ट बनाकर अपनी पलकों पर लगाती हैं। इस पेस्‍ट को लगाने से पलकें काली और हैवी होती हैं। वहीं, अपने होठों पर किसी तरह का लिप बाम लगाने के बजाय यामी गौतम देसी घी लगाती हैं। बालों के लिए यामी गौतम किसी कैमिकल का यूज नहीं करतीं बल्कि अंडे के सफेद भाग में ऑलिव ऑयल मिलकार हफ्ते में एक बार हेयरमास्‍क लगाती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source