hamburger icon
A
Read in English

चेहरे पर आ रही हैं बुढ़ापे की झुर्रियां? इस फेसमास्क से पाएं 10 साल कम उम्र जैसी स्किन

Anti Aging Face Mask : चेहरे पर बढ़ती उम्र की झुर्रियों को कम करने के लिए आप कुछ असरदार फेसमास्क लगा सकते हैं। इससे आपको काफी बेहतर रिजल्ट मिलेगा। आइए जानते हैं इसके लिए असरदार फेसमास्क?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 9, 2023 1:38 PM IST

Anti Aging Face Mask : बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां आना सामान्य है, लेकिन कभी-कभी कम उम्र में भी चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं। इसका कारण बढ़ता प्रदूषण, खानपान, धूल-मिट्टी जैसी चीजें शामिल हैं। झुर्रियों की परेशानी होने पर कई लोग तरह-तरह के केमिकल्स युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल चेहरे पर करते हैं, लेकिन इन प्रोडक्ट्स से स्किन को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचने का खतरा रहता है। ऐसे में आपको नैचुरल उपायों का सहारा लेना चाहिए। आज हम आपको इस लेख में जवां स्किन के लिए बेहतरीन फेसमास्क के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं झुर्रियों की परेशानी कम करने वाले फेसमास्क?

झुर्रियां कम करे नारियल तेल फेस मास्क

चेहरे से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए नारियल का फेसमास्क लगाएं। नारियल तेल में एंटी-एजिंग गुण पाया जाता है, जो आपके चेहरे से झुर्रियों की परेशानियों को दूर कर सकता है। इस खास फेसमास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल लें। इसमें 1/2 चम्मच अनार के बीज का तेल अच्छी तरह से मिक्स करें। अब अपने चेहरे को साफ करके इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। मिश्रण को चेहरे पर लगाने के करीब 1 घंटे बाद चेहरे को धो लें। नियमित रूप से इस मास्क का इस्तेमाल चेहरे पर करने से झुर्रियों की परेशानियां कम हो सकती हैं। 

झुर्रियों से छुटकारा दिलाए बेंटोनाइट क्ले फेस मास्क

झुर्रियों की परेशानियों को कम करने के लिए बेंटोनाइट क्ले फेसमास्क लगा सकते हैं। इस फेसमास्क को तैयार करने के लिए 1 कटोरी में 2 चम्मच बेंटोनाइट क्ले लें, इसमें गुलाब के तेल की कुछ बूंदें मिक्स करें। पेस्ट को पतला करने के लिए इसमें कुछ चम्मच पानी डालें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद करीब 10 से 20 मिनट के लिए मास्क को सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से अपना चेहरा साफ कर लें। अब तौलिए की मदद से चेहरे को सूखा लें। अब अपना पसंदीदा मॉइस्चराइजर चेहरे पर लगा लें। इससे आपकी झुर्रियां कुछ ही दिनों में कम हो सकती है। 

एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है एवोकाडो फेस मास्क

घर पर तैयार एवोकाडो फेसमास्क चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन की झुर्रियां कुछ ही दिनों में कम हो सकती हैं। इस फेसमास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 बड़ा चम्मच ओट्स लें। इसमें एवोकाडो को मैश करके डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से अपना चेहरा साफ कर लें। यह मास्क एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है जो बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम कर सकता है। 

चेहरे पर लगाएं केले का फेस मास्क

चेहरे से झुर्रियों की परेशानियों को कम करने के लिए केले से तैयार फेसमास्क आप लगा सकते हैं। इस फेसमास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 केले को अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिक्स कर लें। तैयार मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा लें। करीब 15-30  मिनट तक मास्क को सूखने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में दो बार फेसमास्क लगाने से आपकी झुर्रियां कम हो सकती हैं।

चेहरे से झुर्रियों की परेशानियों को कम करने के लिए आप इन फेसमास्क को चेहरे पर लगा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन अधिक खराब हो रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।