
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 19, 2020 5:33 PM IST
कम उम्र में हो गए हैं आई बैग्स और झुर्रियां? खट्टे दही के इस पेस्ट से पाएं छुटकारा
Wrinkles Home Remedies: ऐसा कहा जाता है कि चेहरे पर अगर रिंकल्स या झुर्रियां दिखायी देने लगें तो, स्किन पर बुढ़ापा असर दिखाने लगा है। क्योंकि, उम्र बढ़ने के पहले संकेत के तौर पर चेहरे पर झुर्रियां ही उभरने लगती हैं। लेकिन, आजकल कम उम्र के लोगों के चेहरों पर भी समय से पहले ही रिंकल्स दिखने लगती हैं। इसकी वजह मौजूद लाइफस्टाइल और प्रदूषण को माना जाता है। इसके अलावा, अनहेल्दी इटिंग, स्ट्रेट और पर्याप्त मात्रा में नींद ना लेने से भी ये परेशानी होने लगती है। झुर्रियां देखकर लोगों का कॉन्फिडेंस कम होने लगता है और उन्हें लगता है कि वे जल्द ही बूढ़े हो जाएंगे। लेकिन, आपको दुखी होने की ज़रूरत नहीं। बस अपनी स्किन का ख्याल रखिए और इन छोटी-छोटी बातों को फॉलो कीजिए। आपके चेहरे पर पहले की तरह ग्लो भी आएगा और झुर्रियां भी कम होने लगेंगी। (Wrinkles Home Remedies in Hindi)
अपनी स्किन को ड्राईनेस से बचाएं। क्योंकि, त्वचा का रूखापन उसे बूढ़ी और पुरानी बनाता है। जिससे, आपके चेहरे को देखकर आपकी उम्र अधिक प्रतीत होती है। नियमित सुबह और शाम चेहरे की क्लिंजिंग करें। फिर, इसे किसी अच्छी मॉश्चराइज़िंग क्रीम से मसाज करें। इससे चेहरे की त्वचा को पोषण मिलेगा, स्किन सेल्स का डैमेज रिपेयर भी होगा और आपकी त्वचा यंग दिखेगी।
यूवी किरणों से त्वचा को बहुत नुकसान होता है। इसीलिए, जब भी धूप में निकलना हो तो सनस्क्रीन ज़रूरी लगाएं। इसी तरह स्कार्फ, दुपट्टे और टोपी का इस्तेमाल करें। चेहरे की त्वचा को धूप के सीधा सम्पर्क में आने से बचाएं।
स्ट्रेस ना केवल बॉडी और ब्रेन बल्कि, आपकी स्किन पर भी बुरा असर डालता है। चिंता या तनाव महसूस करने वाले लोग समय से पहले बूढ़े होने लगते हैं। दरअसल, जब लोगों को स्ट्रेस महसूस होता है तो, बॉडी में कॉर्टिसोल हार्मोन्स का निर्माण ज़्यादा होने लगता है। ये हार्मान्स स्किन कोलाजन को नुकसान पहुंचाते हैं। जिससे, स्किन का नैचुरल ग्लो कम होने लगता है और वह बूढ़ी दिखने लगती है।
अक्सर, हमारी स्किन प्रॉब्लम्स की वजह नींद की कमी भी होती है। इसीलिए, अगर आप रात मे देर तक जागती हैं या कम नींद लेती हैं। तो, इस आदत को बदलें। रोज़ 8 घंटें की नींद ज़रूर लें। दरअसल, नींद के दौरान स्किन रिपेयर होती है। जबकि, नींद की कमी के कारण स्किन को हील होने का समय नहीं मिलता। साथ ही तनाव भी बढ़ता है। जिसका असर, त्वचा पर साफ-साफ दिखता है।
संतुलित डायट से भी हेल्दी स्किन पाने में सहायता होती है। इसीलिए, सब्ज़ियों और फलों को मौसम के हिसाब अपनी डायट में शामिल करना चाहिए।
कोरोना काल में ना कराएं डेंटल ट्रीटमेंट्स, फैल सकता है कोविड-19 इंफेक्शन