Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

स्किन केयर से जुड़ी ये हैबिट्स हैं बिल्कुल बेकार, एक्सपर्ट्स भी देते हैं इन्हें तुरंत छोड़ने की सलाह

पढ़ें ब्यूटी और स्किन केयर से जुड़ी कुछ ऐसी आदतों के बारे में जो स्किन के लिए बिल्कुल ठीक नहीं हैं।

स्किन केयर से जुड़ी ये हैबिट्स हैं बिल्कुल बेकार, एक्सपर्ट्स भी देते हैं इन्हें तुरंत छोड़ने की सलाह

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 17, 2022 12:39 AM IST

Biggest Skin Care Mistakes: सुंदर चेहरे और हेल्दी स्किन पाने के लिए लोग घरेलू नुस्खों से लेकर महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का भी इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। वहीं, लोग एक-दूसरे की टिप्स पर भी अमल करने में बिल्कुल देर नहीं करते और अपने आस-पास के लोगों , दोस्तों और ऑनलाइन मिलने वाली ब्यूटी टिप्स और स्किन केयर टिप्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, कुछ लोगों के लिए स्किन केयर से जुड़ी ये मेहनत बेकार साबित होती है क्योंकि, कई बार ये तरीके उनकी स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स द्वारा भी लोगों को बार-बार यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी स्किन पर किसी भी चीज को लगाने या कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने से पहले सावधानी बरतें। क्योंकि इसके नतीजे काफी गम्भीर और नुकसानदायक हो सकते हैं। इस लेख में ऐसी ही कुछ ब्यूटी और स्किन केयर से जुड़ी कुछ आदतों के बारे में जो स्किन के लिए बिल्कुल ठीक नहीं हैं। (Biggest Skin Care Mistakes In Hindi)

इन स्किन केयर मिस्टेक्स से स्किन हो सकती है डैमेज्ड और रफ (Skincare mistakes that are very common)

हर तरह के प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करना (using beauty products without expert consultation)

आमतौर पर देखा जाता है कि लोग किसी और की सलाह पर अलग-अलग तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स खरीदते हैं और उसका इस्तेमाल करते हैं। सहेलियों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों द्वारा किसी प्रॉडक्ट के इस्तेमाल के बाद अच्छे रिजल्ट्स दिखने पर वे उस प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन, ऐसा करना आपकी स्किन के लिएबहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Also Read

More News

कभी भी किसी भी नये प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले अपने डर्मटॉलजिस्ट से उसके बारे में डिस्कस करें फिर उनकी सलाह के अनुसार उसका इस्तेमाल करें।

ऑनलाइन ब्यूटी ब्लॉगर्स की सलाह मान लेना

ब्यूटी ब्लॉगर्स और स्किन केयर एक्सपर्ट्स के वीडियो देखना और उनकी मदद से अपनी स्किन का ख्याल रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन, ब्यूटी ब्लॉगर्स की सलाहें अच्छी होने के बावजूद हर किसी के लिए ठीक नहीं होतीं। किसी व्यक्ति की स्किन की हेल्थ केवल ब्यूटी प्रॉडक्ट्स ही नहीं अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। ऐसे में बिना किसी एक्सपर्ट्स की सलाह के किसी भी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करना आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बार-बार स्किन को एक्सफॉलिएट करना

डेड स्किन सेल्स(dead skin cells) को साफ करने और स्किन को फ्रेश दिखाने के लिए लोग जल्दी-जल्दी स्किन को एक्सफॉलिएट करते हैं। लेकिन, अगर आपकी स्किन टाइप रफ और ड्राई है तो ओवर-एक्सफॉलिएशन की वजह से स्किन में इरिटेशन, जलन और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।