Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आज लोग अपने नैन-नक्श को आकर्षक और खूबसूरत बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते हैं। कुछ महिलाएं ब्रेस्ट को सुडौल, बड़ा या छोटा आकार देने के लिए भी इसका सहारा लेती हैं। कई बॉलीवुड-हॉलीवु़ड की एक्ट्रेसेज हैं, जिन्होंने अपने शरीर और चेहरे के अंग को प्लास्टिक सर्जरी की मदद से खूबसूरत बनाने की कोशिश की है। अक्सर इनका देखा-देखी कुछ महिलाएं भी इस तरह की सर्जरी करवाने की ठान लेती हैं। पर, क्या आप जानती हैं कि प्लास्टिक सर्जरी करवाने के कुछ साइन इफेक्ट भी होते हैं? ऐसे में किसी अच्छे प्लास्टिक सर्जन से पहले इस बारे में जानकारी ले लें कि आपको यह सर्जरी सूट करेगी या नहीं। जानें, वर्ल्ड प्लास्टिक सर्जरी डे (World Plastic Surgery Day in hindi) पर प्लास्टिक सर्जरी करवाने के फायदे और नुकसान के बारे में...
इस बात को अच्छी तरह से समझ लें कि एक बार आपने प्लास्टिक सर्जरी (World Plastic Surgery Day in hindi) करवाई, तो इसे आप बदलवा नहीं सकतीं यानी यदि आपको प्लास्टिक सर्जरी करवाई हुई नाक, होंठ के शेप पहले से भद्दे लगने लगें, तो आप अपनी पुरानी नाक या होंठ फिर से नहीं पा सकती हैं। ऐसे में सोच-समझकर ही कदम उठाएं।
प्लास्टिक सर्जरी (World Plastic Surgery Day in hindi) काफी महंगा होता है। यह हर किसी के बस की बात नहीं। ऐसे में यदि आप अपनी जमा-पूंजी इस पर खर्च करती हैं, तो इसके साइट इफेक्ट भी आपको खुद ही झेलने होंगे। यदि प्लास्टिक सर्जरी के बाद आपको अपना चेहरा पसंद नहीं आया तो आपके पैसे समझो बर्बाद। साथ ही इसमें काफी समय भी लगता है। इसमें आपको अपने ऑफिस से छुट्टी भी लेनी पड़ सकती है। काफी दिनों तक देखभाल करने की जरूरत पड़ती है।
आकर्षक ब्रेस्ट पाने का जरिया ब्रेस्ट इंप्लांट, बन सकता है कई साइड इफेक्ट्स का कारण
प्राकृतिक चीज अधिक खूबसूरत होती है, फिर चाहे वह आपकी नेचुरल ब्यूटी ही क्यों न हो। इसमें किसी भी तरह का बदलाव, छेड़छाड़ उसे सुंदरता प्रदान नहीं करता है। प्लास्टिक सर्जरी एक बाह्य चीज है, जिसमें आपके शरीर के उस हिस्से में कुछ ऐसी चीजें लगाईं जाती हैं जो त्वचा के जैसी दिखती तो है, लेकिन वो प्राकृतिक नहीं होती। ऐसे में प्लास्टिक सर्जरी करवाने से आप अपना नेचुरल लुक, निखार खो देती हैं।
ये समझ लें कि अगर प्लास्टिक सर्जरी करते वक्त थोड़ी सी भी लापरवाही हो गई तो आपको बहुत नुकसान (Side effects of plastic surgery in hindi) होगा। आपका वो अंग जिसे आप खूबसूरत बनाना चाहती हैं, वो हमेशा के लिए खराब दिखने लगेगा।
जब आपके शरीर में बाहर से कोई चीज डाली जाएगी, तो इससे त्वचा को नुकसान होता है। कई बार शरीर में हार्मोनल चेंजेज भी होने लगती हैं जो की इंसान के स्वास्थ और त्वचा में बुरा असर डालते हैं। अक्सर प्लास्टिक सर्जरी (World Plastic Surgery Day in hindi) के बाद इन्सान के शरीर में जलन, खुजली और रैशेज की समस्या होने लगती है।
इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपका वो खराब या बदसूरत अंग आपके अनुसार या ख्वाहिश जैसा दिखने लगता है। इससे चहेरे और शरीर में खूबसूरती आती है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है।
इसका एक और फायदा है की इंसान मनचाहा बदलाव कर लेता है और जैसा वो चाहता है वैसा उसका शरीर वैसा ही बन जाता है। यदि आपको भी करवाना है प्लास्टिक सर्जरी, तो पहले इसके बारे में जान लें। उनसे मिलें, जो इस दौर से गुजर चुके हैं। उनसे इसके फायदे और नुकसानों के बारे में बात करें। किसी स्किन स्पेशलिस्ट, प्लास्टिक सर्जन से बात करें।