World Coconut Day: नारियल का तेल ही नहीं नारियल के दूध से भी दूर होती हैं हेयर प्रॉब्लम्स, उलझे बालों को सुलझाने के लिए आजमाएं ये तरीके

यहां पढ़ें नारियल के दूध यानि कोकोनट मिल्क (Coconut Milk) की मदद से बालों को कैसे हेल्दी बनाया जा सकता है। (Ways to use coconut milk for healthy hair )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 2, 2021 11:47 AM IST

World Coconut Day :हेल्दी बालों के लिए नारियल के तेल (Coconut oil benefits) के फायदों के बारे में आपको भी जानकारी होगी ही। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि नारियल के दूध (Coconut Milk) का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, नारियल का दूध पौष्टिक गुणों से भरपूर होने के कारण यह एक अच्छा और फायदेमंद फूड माना जाता है। लेकिन, साथ ही इसमें मौजूद गुण इसे एक अच्छा हेयर टॉनिक (Hair tonic) और एक बेहतरीन नैचुरल हेयर कंडीशनर (Natural Hair Conditioner) बनाते हैं। यहां पढ़ें नारियल के दूध यानि कोकोनट मिल्क (Coconut Milk) की मदद से बालों को कैसे हेल्दी बनाया जा सकता है। (Ways to use coconut milk for healthy hair  in Hindi)

नारियल के दूध से उलझे बालों को सुलझाने के लिए आजमाएं ये तरीके

हेयर पैक की तरह ऐसे करें इस्तेमाल

  • एक कटोरी फ्रेश कोकोनट मिल्क (Coconut Milk) लें। अब, अपने बालों और स्कैल्प पर इससे मसाज करें।
  • इसके बाद गर्म पानी में एक तौलिया डुबोएं और उसे निचोड़े। फिर, इस तौलिए को सिर के चारों तरफ लपेटें।
  • 6-8 मिनट बाद तौलिया ठंडा हो जाए तो दोबारा उसे गर्म पानी में डुबोएं और निचोड़कर दोबारा इसे लपेटें। ज़रूरत के अनुसार, 2-3 बार दोहराएं।
  • फिर, बालों को नैचुरली सूखने दें और उसके बाद शैम्पू कर लें।

हेयर मास्क के तौर पर ऐसे करें इस्तेमाल

कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल एक हेल्दी और डीप हेयर कंडीशनर (Deep Hair Conditioner) के तौर पर भी किया जा सकता है। नारियल के तेल की तरह ही यह भी बालों का टेक्सचर सुधारता है, बालों की हेल्थ बेहतर करता है, और उलझे-बिखरे बालों (Frizzy Hair) को सुलझाने में मदद होती है। नारियल के दूध में मौजूद पोषक तत्व  बालों का पोषण करते हैं। यहां पढ़े वह तरीका जिससे, बालों की डीप कंडिशनिंग के लिए कोकोनट मिल्क का प्रयोग किया जा सकता है।

  • बालों को  शैंपू से साफ करने के बाद नारियल का दूध लें और इसे हल्के हाथों से सिर की त्वचा यानि स्कैल्प (scalp) और बालों में लगाएं।
  • कोकोनट मिल्क लगाने के बाद हल्के हाथों से सिर की मालिश करें और बालों को भी रगड़कर कोकोनट मिल्क से उन्हें अच्छी तरह मसाज करें ।
  • इसे 5 मिनट के लिए यूं ही लगा रहने दें। फिर, सादे पानी से बालों को साफ कर दें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.