वर्किंग वुमेन इन 7 तरीकों से रख सकती हैं अपनी त्वचा का ख्याल

वर्किंग वुमेन को हमेशा सोने से पहले मेकअप उतारना चाहिए। इसके लिए अच्छी क्वालिटी का मेकअप रिमूवर या क्लिंजर का इस्तेमाल करें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 20, 2018 6:51 PM IST

कामकाजी महिलाएं जिस तरह से अपने घर-परिवार और ऑफिस के अपने काम पर पूरा ध्यान देती हैं, ठीक उसी तरह से खुद का ख्याल नहीं रख पाती हैं। वर्किंग वूमेन का ज्यादातर समय बाहर ही बीतता है, ऐसे में उनकी त्वचा पर धूल-मिट्टी आदि का ज्यादा असर होता है। उन्हें नियमित रूप से अपनी त्वचा का ध्यान रखना चाहिए। तो कुछ टिप्स को ध्यान में रखते हुए अपने सौंदर्य को बरकरार रख सकती हैं आप।

कॉस्मेडिक स्किन एंड होम्यो क्लीनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट व होम्योपैथ फिजिशियन डॉक्टर करुणा मल्होत्रा का कहना है कि गर्मियों और बारिश के मौसम में सनबर्न, मुहांसे, रैशेज ज्यादा परेशान करते हैं। अधिक उमस होने से त्वचा पर दाने भी निकल आते हैं, खासकर उन्हें जिनकी त्वचा ऑयली होती है। ऐसे में त्वचा को सूखा रखने के लिए पाउडर का इस्तेमाल अच्छा रहता है। खूब पानी पीना चाहिए और रसीले एवं लाल-पीले फलों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। खाने में एंटीऑक्साइड से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए, जिसमें आम, पपीता जैसे-फल शामिल होते हैं। ऑफिस में हैं, तो भी दिन भर में तीन से चार बार चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। कुछ आसान कदम उठाकर त्वचा को बनाएं शानदार-

क्लिंजिंग

अगर आप निखरी त्वचा चाहती हैं, तो सबसे जरूरी है स्किन की सफाई करना। सोने से पहले मेकअप उतारना न भूलें। इसके लिए अच्छी क्वालिटी का मेकअप रिमूवर या क्लिंजर का इस्तेमाल करें। आंखें शरीर की सेंसिटिव पार्ट होती है, इसलिए आंखों का मेकअप रिमूव करने के लिए

ज्यादा ऑयल वाला रिमूवर इस्तेमाल करें। याद रखें, मेकअप में मौजूद केमिकल आपकी स्क्नि को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

हाइड्रेट

इसके बाद अपने चेहरे को ठीक से हाइड्रेट करें। इसके लिए हथेली पर थोड़ी क्रीम और पानी की कुछ बूंदे लें। अच्छी तरह मिक्स करें और चेहरे का मसाज करें। ये क्रीम आपकी स्किन को रात भर मॉस्चराइज और हाइड्रेट करेगी।

working women skin care tips

चेहरा धोएं

अपने चेहरे को सोप फ्री फेश वॉश से धोएं। ऐसा सोने से पहले हर दिन करें। फेश वॉश से 1-2 मिनट तक चेहरे का मसाज करें। फिर साफ पानी से धो दें। ध्यान रहे, इसे ज्यादा वक्त तक चेहरे पर न लगा रहने दे। इससे आपकी स्किन मॉइस्चर खो देगी।

खूब पानी पिएं

शरीर की तरह स्किन को चकमदार और स्वस्थ बनाए रखने के लिए पानी की बेहद जरूरत होती है। रात को सोने से पहले कम से कम 1-2 गिलास पानी पिएं। ये आपकी स्किन में मौजूद नुकसानदेह टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है।

बिस्तर करें साफ

कई बार तकिए या चादर में मौजूद धूल-मिट्टी की वजह से आपकी स्किन पर रैशेज या इंफेक्शन हो जाता है, इसलिए सोने से पहले बिस्तर को अच्छी तरह से साफ कर लें। प्रत्येक सप्ताह तकिए के कवर और चादर को बदलें। सिल्क, सैटिन और कॉटन की बेडशीट्स इस्तेमाल करें।

इनका फैब्रिक मुलायम होता है, जिससे स्किन प्रॉब्लम नहीं होती।

बॉडी मॉइस्चराइजिंग है जरूरी

गर्मियों में अक्सर लोग बॉडी की मॉइस्चराइजिंग को लेकर लापरवाह हो जाते हैं, लेकिन इन दिनों भी शरीर को मॉइस्चर करना जरूरी है। दिन में दो बार चेहरे और बॉडी को माइल्ड क्लिंजर से साफ करें। फिर चेहरे पर अल्कोहल- फ्री टोनर लगाएं। इसके बाद 30 तक एसपीएफ वाला वाटर बेस्ड मॉइस्चराइजर लगाएं। डॉक्टर करुणा ने बताया कि बॉडी पर भी अच्छी क्वॉलिटी का लोशन यूज करना चाहिए। जिनकी त्वचा सेंसेटिव हैं, वे सेलिसायलिक बेस्ड फेशवॉश यूज कर सकते हैं।

सोएं पर्याप्त

शरीर की कांति बनाए रखने के लिए कम से कम छह घंटे की नींद अवश्य लें। सोने से त्वचा भी स्वस्थ रहती है।

चित्रस्रोत:Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source