Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कामकाजी हैं और सुबह की हड़बड़ी करती है परेशान, तो ऐसे हों झटपट तैयार

एक सर्वेक्षण के मुताबिक महिलाएं औसतन 55 मिनट हर रोज अपनी अपीयरंस पर खर्च करती हैं, इन खास तरीकों को अपनाकर आप अपना सुबह का समय बचा सकती हैं।

कामकाजी हैं और सुबह की हड़बड़ी करती है परेशान, तो ऐसे हों झटपट तैयार
एक सर्वेक्षण के मुताबिक महिलाएं औसतन 55 मिनट हर रोज अपनी अपीयरंस पर खर्च करती हैं, इन खास तरीकों को अपनाकर आप अपना सुबह का समय बचा सकती हैं। © Shutterstock.

Written by IANS |Published : December 7, 2018 1:02 PM IST

अक्सर सुबह के समय कामकाजी महिलाओं को तुरंत तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाल के एक सर्वेक्षण के मुताबिक, एक महिला काम वाले दिन भी भी अपने अपीयरेंस पर औसत 55 मिनट खर्च करती है। चूंकि, आपके लिए सुबह का समय कीमती होता है, ऐसे में फटाफट तैयार होना आपके लिए जरूरी होता है। 'वूनीक डॉट कॉम' की चीफ स्टाइलिस्ट भव्या चावला ने इस संबंध में ये सुझाव दिए हैं :

- अगली सुबह के लिए रात में ही प्लान कर अपनी चीजों को व्यवस्थित रख लें। सुबह का अधिकांश समय मेकअप आइटम्स व सामानों को तलाशने में ही बर्बाद हो जाता है। रात में ही अगले दिन के लुक की योजना बना सकती हैं। इससे सुबह फैसले लेने में लगने वाला वक्त कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - बर्निंग केस में वरदान साबित हो सकता है ‘सिलिकॉन मास्क’

Also Read

More News

-नहाने के बाद माइक्रोफाइबर टॉवेल का इस्तेमाल बाल पोंछने के लिए करें। नियमित टॉवेल के मुकाबले यह ज्यादा जल्दी पानी सोखते हैं। अपने काम खत्म करें और इस टॉवेल को खोल दें। यह न केवल आपके ड्रायर से बाल सुखाने का वक्त आधा करते हैं बल्कि आपके बालों को लगने वाली उष्मा की मात्रा भी कम करते हैं।

यह भी पढ़ें – जानिए क्‍या है टी ट्री ऑयल, सौंदर्य के लिए जिसे माना जाता है खास

-बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें। एसपीएफ युक्त क्रीम आपकी त्वचा को नमी देगी, कोमल बनाएगी और धूप से बचाव कर चेहरे में चमक भी लाएगी।

यह भी पढ़ें – क्‍या पीरियड्स में रात में बाल धोना होता है नुकसानदायक? जानें सच्‍चाई

-क्विक फिक्स की तलाश करें। यदि आपका नेल पेंट छूट रहा है या सुबह बाल बहुत ज्यादा चिकने हो गए हैं तो नेल पेंट रीटचिंग या ड्राई शैम्पू के इस्तेमाल जैसे क्विक फिक्स का इस्तेमाल करें क्योंकि अगर आप नाखूनों पर पेंट लगाने बैठ गईं या बाल धोने लगीं तो देर होना तय है।

-अपना मेकअप सबसे आखिर में करें, क्योंकि यह जल्दबाजी में किया मेकअप आधा-अधूरा हो सकता है, जिसे बाद में रीटच करने की जरूरत पड़ सकती है और आपका समय बर्बाद हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

-अगर आपका हेयरकट सही है तो आप 30 मिनट रोज बचा सकती हैं। बालों के प्रकार के हिसाब से लो मेंटेनेंस वाली हेयरस्टाइल के लिए अपनी स्टाइलिस्ट से बात करें।

About the Author

... Read More