इन तरीकों से आप दही से ले सकती हैं सेहत और सौंदर्य लाभ

कमजोर हाजमे के लिए तो यह और भी लाभदायक है। दही का सेवन करने से आपकी त्‍वचा में भी नेचुरल ग्‍लो आ सकता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 12, 2019 8:21 PM IST

दही (Curd benefits) भारतीय खानपान का एक अहम हिस्‍सा है। इसे किसी भी मौसम में खाया जा सकता है। इसमें मौजूद खास पोषक तत्‍व हर उम्र के व्‍यक्ति के लिए लाभदायक होते हैं। इसलिए दही को गुणों का खजाना कहा जाता है। इसके सेवन से कई तरह की समस्‍याएं दूर होती हैं। पर क्‍या आप जानती हैं कि दही के सेवन से आप सेहत की ही नहीं, बल्कि सौंदर्य की भी कई समस्‍याओं से निजात पा सकती हैं। बस आपको इसके इस्‍तेमाल का सही तरीका पता होना चाहिए।

बहुत खास है दही

दही इतना खास आहार है कि इसे भारतीय भोजन में खास स्‍थान दिया गया है। खासतौर से लंच के टाइम पर दही के कई व्‍यंजन परोसने की परंपरा है। आप चाहें सादा दही खाएं या दही का रायता सर्व करें, यह हर तरह से आपके भोजन के स्‍वाद को बढ़ा देगा।

दही में मौजूद पोषक तत्‍व

इसे प्रोबायोटिक की श्रेणी में रखा जाता है। जिसके कारण यह सेहत के लिए बहुत ज्‍यादा लाभदायक माना जाता है। दही में प्रोटीन, विटामिन और कैल्शियम के साथ ही फैट भी पाया जाता है। जो आपकी सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए लाभदायक है।

इस तरह करें दही का सेवन

दही के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ लेने के लिए आप सादा दही को अपने लंच में शामिल कर सकते हैं। यह पाचन तंत्र को सही रखता है। जिन लोगों को कब्‍ज या लूज मोशन की समस्‍या हो उन्‍हें भी दही के सेवन से लाभ मिलता है। वहीं कमजोर हाजमे के लिए तो यह और भी लाभदायक है। दही का सेवन करने से आपकी त्‍वचा में भी नेचुरल ग्‍लो आ सकता है।

Curd benefits, health benefits of curd, How to use curd for glowing skin, Beauty benefits of curd, curd for healthy hair, curd face mask. अगर आपकी त्‍वचा बहुत ज्‍यादा रूखी हो गई है और आप ऐसा महसूस कर रही हैं कि उसकी नेचुरल नमी कम हो गई है तो आपको दही का फेशियल करना चाहिए। © Shutterstock.

दही का फेशियल

अगर आपकी त्‍वचा बहुत ज्‍यादा रूखी हो गई है और आप ऐसा महसूस कर रही हैं कि उसकी नेचुरल नमी कम हो गई है तो आपको दही का फेशियल करना चाहिए। यह ड्राय स्किन में चमक लाएगा, जिससे त्‍वचा का नेचुरल ऑयल भी वापस आ जाएगा। इस फेशियल से त्‍वचा की मांसपेशियों की मरम्‍मत भी होती है।

दही का फेस मास्‍क

अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आपकी स्किन बहुत ज्‍यादा डल हो गई है तो मृत त्‍वचा को हटाने के लिए दही का फेस मास्‍क लगाना चाहिए। इसके लिए आप दही में बेसन या जई का आटा मिक्‍स करें। इसे चेहरे पर कुछ देर लगा रहने दें और फि‍र सादा पानी से धो लें। इस तरह डेड स्किन निकल जाएगी और त्‍वचा में चमक भी आ जाएगी।

बालों के लिए दही

अगर आप बालों के रूखेपन, झड़ने और टूटने से परेशान हैं तो बालों में दही लगाएं। इसे लगाना बहुत आसान है। बस बालों में हाथों की सहायता से जड़ों में दही लगाएं और हल्‍की उंगलियों से मसाज करती जाएं। एक-एक स्‍कैल्‍प पर इसी तरह लगाएं। लगभग आधा घंटा बालों में दही लगा रहने दें और उसके बाद माइल्‍ड शैंपू से धो दें। यह सबसे अच्‍छा कंडीशनर होगा।