
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 7, 2020 10:43 AM IST
सर्दियों में हेल्दी लिप्स के लिए आज़माएं ये टिप्स, जिनकी सलाह देती हैं शहनाज़ हुसैन
ठंड के मौसम में होंठों की सुन्दरता ( winters lip care tips) पर असर पड़ता है। ठंडी हवाओं की वजह सेआपके मुलायम होंठ रूखे-सूखे और फटे हुए नज़र आते हैं। होंठों में रक्त का सुचारु प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए होंठों की नियमित मसाज बहुत जरुरी समझी जाती है। होंठों में नियमित रक्त प्रवाह से ही होंठों में गुलाबी रंगत आती है। ( winters lip care tips) लेकिन, ठंड के मौसम ऐसा मुश्किल हो जाता है। इसीलिए, ब्य़ूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन बता रही हैं कुछ लिप केयर टिप्स। जो, सर्दियों के मौसम में हेल्दी और कोमल लिप्स पाने के लिए आपके काम आ सकती हैं, ।
होंठों को मुलायम रखने के लिए आप उनपर रोज दूध की मलाई लगाकर करीब एक घंटे के लिए यूं ही छोड़ दें। एक घंटे के बाद गुनगुने पानी से धो दें। चुकन्दर के रस में देशी घी लगाकर होंठों पर रात को लगाने से होंठों की रंगत गुलाबी हो जाती है ।
अगर, आपके होंठकाले हो गए हैं तो इन्हें गुलाबी रंग देने के लिए दूध की मलाई में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर लगाएं। अगर, आप धूम्रपान करती हैं तो इससे भी आपके होंठ काले पड़ जाते हैं।
आप रोजाना लिपस्टिक लगाती हों, लेकिन लिपबाम लगाना बेहद जरूरी है। हां, आपकी लिपबाम सनस्क्रीन वाली होनी चाहिए।
शुष्क मौसम में मैट लिपस्टिक की जगह ग्लॉसी लिपस्टिक का प्रयोग करें और अगर लिपस्टिक नहीं लगाते हैं तो लिप बाम जरूर अपने पास रखें, ताकि समय- समय पर इससे अपने लिप्स को सॉफ्ट बनाए रखें।
अक्सर, यह देखा गया है कि, महिलाएं पेन ,पेन्सिल ,पिन ,क्लिप आदि मुंह में डाल रखती हैं जिससे होंठों की कोमलता खराब होती है। गुस्से में होंठों को दांतों के बीच काटने से होंठ खराब होते हैं तथा चेहरे की सुन्दरता प्रभावित होती है ।