Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

खाने के नहीं स्किन पर लगाने के काम भी आती हैं ये 4 सब्जियां, सर्दियों में चाहिए ग्लो तो आज से शुरू करें इनका इस्तेमाल

Skin care in winter: सर्दियों की कुछ सब्जियां सिर्फ आपके पेट के लिए नहीं बल्कि आपकी स्किन के लिए भी बहुत ही लाभदायक होती हैं और इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं।

खाने के नहीं स्किन पर लगाने के काम भी आती हैं ये 4 सब्जियां, सर्दियों में चाहिए ग्लो तो आज से शुरू करें इनका इस्तेमाल

Written by Mukesh Sharma |Published : December 8, 2022 3:40 PM IST

Vegetables for skin: सर्दियों में अक्सर स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं और यही कारण है कि ठंड का मौसम आते ही हमें तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स लाने पड़ते हैं। लेकिन फिर भी हम अपनी स्किन को वह नेचुरल लुक व टेक्सचर नहीं दे पाते हैं, जो हमें चाहिए होता है। आपको बता दें कि स्किन को नेचुरल रखने के लिए हमे जितना हो सके नेचुरल चीजों का इस्तेमाल ही करना चाहिए। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से स्किन की हेल्थ को बरकरार रखा जा सकता है। सर्दियों में खाई जाने वाली कुछ सब्जियां सिर्फ आपके पेट के लिए नहीं बल्कि आपकी स्किन के लिए भी बहुत ही लाभदायक होती है और इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं। इस लेख में हम आपको 4 ऐसी सब्जियों के बारे में बताने वाले हैं, जो जिन्हें स्किन पर लगाकर सर्दियों में भी स्किन के ग्लो को वापस पाया जा सकता है। (tips for glowing skin)

1 - गाजर (Carrot for skin)

गाजर खाने के फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि गाजर स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। सबसे खास बात यह है कि आपको इसमें कुछ भी मिलाने की जरूरत नहीं है। गाजर के एक छोटे टुकड़े को अच्छे से मैश करने के बाद आप उसका फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। लगातार दो से तीन दिनों तक इसका इस्तेमाल करने से आपको काफी फायदा मिलेगा।

2- चुकंदर (Beets for skin)

सर्दियों में लोग चुकंदर का जूस पीना पसंद करते हैं, जो शरीर के साथ-साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हालांकि, इसे सीधा स्किन पर लगाने से कई अलग-अलग फायदे हो सकते हैं। चुकंदर को मैश करके उसका मास्क बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है, जिससे चेहरे स्किन की लालिमा बढ़ती है और साथ ही एक्ने जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

Also Read

More News

3- पालक (Spinach for skin)

सर्दियों के मौसम में पालक खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। पालक में अच्छी मात्रा में विटामिन सी और अन्य ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। पालक के पानी से मुंह धोना या पालक को मैश करके उसे अपनी स्किन पर लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है।

4- पत्ता गोभी (Cabbage for skin)

स्किन के लिए पत्ता गोभी को भी काफी फायदेमंद माना जाता है। पत्तागोभी को सलाद के रूप में या पकाकर खाने से भी स्किन को कई फायदे मिलते हैं। जबकि इसका सेवन करने से कई अन्य समस्याएं होने का खतरा भी कम हो जाता है। पत्ता गोभी के ताजे पत्तों को पीसकर इन्हें स्किन पर लगाने से त्वचा का खोया हुआ ग्लो फिर से आने लगता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हालांकि, यह एक नेचुरल उपाय है और इसका असर धीरे-धीरे होता है। अगर आपको लगता है कि सर्दियों में या अन्य किसी कारण से आपको स्किन प्रॉब्लम्स होने लगी हैं, तो ऐसे में आपको किसी अच्छी डर्मेटोलॉजिस्ट से बात करनी चाहिए। स्किन एक्सपर्ट्स आपके स्वास्थ्य की अच्छे से जांच करेंगे और स्किन पर हो रही समस्याओं का कारण का पता लगाएंगे। अगर कोई अंदरूनी बीमारी स्किन में प्रॉब्लम पैदा कर रही है, तो पहले बीमारी का ही इलाज किया जाता है।