Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ठंड में त्वचा को रखना है जवां तो ध्यान रखें ये उपाय

ठंड के मौसम में त्वचा का ख्याल रखना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन इसे आसान बनाया जा सकता है।

ठंड में त्वचा को रखना है जवां तो ध्यान रखें ये उपाय
ठंड में त्वचा की कैसे करें देखभाल ? ©Shutterstock.

Written by akhilesh dwivedi |Published : December 7, 2018 2:39 PM IST

त्वचा लंबे समय तक जवां दिखे इसके लिए अब आपको महंगे कॉस्मेटिक्स पर पैसा बहाने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका एक बेहद आसान उपाय खोज निकाला गया है। ठंड के मौसम में त्वचा का ख्याल रखना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन इसे आसान बनाया जा सकता है। ये भी पढ़ेंः तैलीय त्वचा है, तो ये गलतियां करने से बचें।

स्टैनफ्रोर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोध की मानें तो नहाने के पानी में 0.005 प्रतिशत ब्लीच मिलाकर नहाने से त्वचा की कसावट बरकरार रहती है और आप लंबे समय तक जवां दिखते हैं। ये भी पढ़ेंः त्वचा की खूबसूरती में चार-चांद लगाए नारियल तेल।

शोधकर्ताओं ने चूहों पर किए गए अपने शोध में इसे न सिर्फ जवां त्वचा के लिए कारगर माना है बल्कि त्वचा के कैंसर के उपचार में भी मददगार माना है। ये भी पढ़ेंः बार-बार स्क्रब करना भी त्वचा को पहुंचा सकता है नुकसान ! जानें स्क्रब करने के सही तरीके।

Also Read

More News

शोधकर्ता थॉमस लियांग के अनुसार, ''ब्लीच का डाइल्यूट फॉर्म में इस्तेमाल एक्जमा जैसे चर्म रोगों के उपचार में फायदेमंद है लेकिन इसका इस्तेमाल कम प्रचलित हुआ है। हमने चूहों पर किए गए अपने शोध में बहुत सकारात्मक परिणाम देखे हैं।'' ये भी पढ़ेंः जानें क्यों चेहरे की त्वचा को साबुन से साफ ना करने की सलाह दी जाती है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि इस शोध की मदद से रेडिएशन थेरेपी से कैंसर का उपचार कराने वाले लोगों व सनबर्न से झुलसी त्वचा को फायदा मिल सकता है। ये भी पढ़ेंः सर्दियों में रूखी व बेजान त्वचा से रहती हैं परेशान, तो अभी से ट्राई करें ये ईजी टिप्स।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि फिलहाल ये परिणाम उन्होंने अस्थायी तौर पर देखे हैं और ब्लीच से नहाना बंद करने पर यह असर कम हो जाता है, फिर भी त्वचा से जुड़े इसके फायदों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ये भी पढ़ेंः इन 5 फेसपैक से शादी के दिन अपने चेहरे पर लाए एक नई रौनक: शहनाज़ हुसैन।

About the Author

... Read More