Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
ठंड के मौसम में त्वचा की देखभाल करना सबसे अहम होता है। कुछ लोगों की स्किन में ड्राईनेस की समस्या ज्यादा देखी जाती है। त्वचा में रूखापन बढ़ने से उसकी रंगत खोने लगती है। वैसे तो त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिये लोग कई तरह के क्रीम का उपयोग करते हैं लेकिन नेचुरल तरीके से स्किन की चमक बरकरार रखने के लिए कुछ खास तरीके की जरूरत होती है। अगर आपको भी अपनी स्किन को चमकदार बनाए रखना है तो सूरजमुखी के तेल का उपयोग करना चाहिए। सूरजमुखी के तेल का उपयोग के बारे में कुछ खास तथ्य.........
ग्लोइंग स्किनः दमकती त्वचा पाने के लिए 1 छोटा चम्मच बादाम के पेस्ट में 1 छोटा चम्मच सूरजमुखी का तेल, 1 छोटा चम्मच गुलाबजल, एक चौथाई कप मसूर की दाल का पेस्ट अच्छी तरह मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। यह काम आप हफ्ते में 3 दिन कर सकते हैं।
अच्छे बालों के लिएः सूरजमुखी का तेल बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। हफ्ते में कम से कम एक बार यह तेल बालों पर लगाकर शैंपू करना चाहिए। यह एक तरह का नैचुरल कंडीशनर है। सूरजमुखी तेल को ठंड में उपयोग करने से बालों में चमक और मजबूती मिलती है।
बीमारी में भी फायदेमंदः सूरजमुखी के तेल एक्जिमा और डर्मेटाइटिस जैसी बीमारियों से बचाता है। इसमें फैटी एसिड होता है, जो चेहरे पर एक्ने होने से बचाता है। स्किन की बीमारियों से सूरजमुखी तेल लड़ने में सक्षम है।
अचानक पेट की चर्बी बढ़ने लगी है तो हो जाए सावधान हो सकती है ये बीमारी।
खड़े होकर खाना क्यों है खतरनाक-क्या आप भी होना चाहते हैं इन बीमारियों के शिकार ?
रूबेला टीका से बच्चों को क्यों होती परेशानी ? जानें क्या है हकीकत।