... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : December 28, 2019 1:41 PM IST
चेहरा धोने का सही तरीका। ©Shutterstock.
ठंड के मौसम में चेहरा धोने का सही तरीका त्वचा की देखभाल के लिए जरूरी होता है। सर्दियों में हवा में शुष्कता होती और चेहरे की चमक खोने का डर रहता है। ठंड में स्किन केयर की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। सर्दी या ठंड का मौसम सेहत के लिए तो बेहतर होता है लेकिन त्वचा देखभाल की चिंता को बढ़ा देता है। कुछ लोगों की आदत होती है दिन में कई बार चेहरा धोने की लेकिन क्या आप जानते हैं सर्दी में चेहरा कैसे धोना चाहिए ? अगर अपको अपने चेहरे के त्वचा की चिंता है तो आपको सही से धोने का तरीका जरूर जानना चाहिए। हम यहां चेहरा सही से धोने का तरीका और उससे होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं। सर्दी के मौसम में ये उपाय आपको बहुत कारगर होगें।
जब सर्दी का मौसम होता है तो अलग-अलग त्वचा के अनुसार उसकी जरूरतें अलग होती हैं। स्किन ग्लोइंग को बरकरार रखने के लिए चेहरा धोने का सही तरीका जरूरी होता है। चेहरा साफ करने के लिए कौन-कौन से घरेलू उपाय करना चाहिए.? हम इस बारे में यहां बता रहे हैं।
सर्दी के मौसम में अक्सर लोग गर्म पानी से नहाते हैं लेकिन वो इस बात का ख्याल करना भूल जाते हैं की चेहरे के लिए कितना गर्म पानी होना चाहिए। बहुत ज्यादा गर्म पानी की वजह से चेहरी की स्किन रूखी होने लगती है और झूर्रियां भी आ जाती हैं। चेहरा धोने के लिए सबसे बेहतर होता है ठंडा पानी अगर आप ठंड में ऐसा नहीं कर सकते हैं तो हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करें।
कुछ लोगों की आदत होती है की जो साबुन मिले उसे से चेहरा साफ कर लेते हैं लेकिन यह आपकी त्वचा के लिए बहुत नुकसानदायक है। अपनी त्वचा के हिसाब से ही साबुन का चयन करें। हो सके तो तरह साबुन का उपयोग करें।
कुछ लोगों की आदत में होता है कि वो रात में भी अपना चेहरा धुलते हैं लेकिन कुछ लोग रात में चेहारा नहीं धुलते हैं। रात में चेहरा जरूर धुलना चाहिए। दिनभर आप बाहर रहते हैं जिससे चेहरे पर धूल और गंदगी रहती है। अगर आप बाहर नहीं भी रहते हैं तो आपके स्किन से निकलने वाले तेल जमा रहता है इसलिए रात में सोने से पहले चेहरे की सफाई जरूर करें।
जब भी आप चेहरे पर स्क्रब व क्रीम लगा रहे हो, तब आपको मालिश करते हुए उंगलियां ऊपर की तरफ घुमाना चाहिए। नीचे की तरफ घुमाते हुए मालिश करने से त्वचा लटकने लगती है। आप लड़के हो या लड़की हफ्ते में एक बार त्वचा को स्क्रब जरूर करें।
चेहरा धोने के बाद कभी भी उसे तौलिए से रगड़ कर नहीं पोंछें, बल्कि हल्की-हल्की थपकी देकर पोंछे। सर्दियों में चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर करना न भूलें। रात में सोने से पहले चेहरा ठीक से साफ करके नाइट क्रीम लगाने से चेहरे की त्वचा ग्लो करने लगती है।
उपरोक्त सभी उपयों के साथ आप सर्दियों में अपनी स्किन का बेहतर ख्याल रख पाते हैं। त्वचा में रूखापन न बढ़े इसके लिए ठीक से सफाई और सही क्रीम और लोशल लगाना भी जरूरी होता है।
ये भी पढ़ेंः रात में जगने वालों को हो सकती हैं ये 4 अलग-अलग सोने की बीमारी।
ये भी पढ़ेंः देर रात तक जागने से होती हैं ये बीमारियां, जानें कारण और निदान।
ये भी पढ़ेंः गैस व कब्ज की समस्या दूर करने के लिए कौन-कौन सी एक्सरसाइज करें ?