... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : December 7, 2017 8:15 AM IST
Dry skin can be problematic but gently scrubbing it with sugar can help you to combat it. © Shutterstock
त्वचा पर सूखे गोले या ड्राई पैच (Dry patches) ना केवल भयानक दिखते हैं बल्कि आपको उनसे बहुत परेशानी भी महसूस होती है। इन गंदे दिखनेवाले पैचेस को कम करने के लिए आप ये 3 घरेलू और नैचुरल तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं:
दूध: इसमें बेमिसाल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और लैक्टिक एसिड से भरपूर होने के कारण दूध ड्राई स्किन पैच वाले लोगों के लिए एक वरदान से कम नहीं है। लैक्टिक एसिड त्वचा को अपनी डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने में मदद करता है, जबकि इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा के रुखेपन वाले हिस्से को शांत करते हैं और रूखेपन और खुजली से आपको राहत दिलाते हैं।
इसे इस्तेमाल कैसे करें:
1. थोड़ा शहद और दूध मिलाएं और इसे अपने ड्राईपैच पर लगाएं। इसे लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में साफ करें।
2. दूध में एक मलमल या मस्लिन का कपड़े भिगोएं और फिर ड्राई पैच पर उस कपड़े को रखें, इसे कुछ समय के लिए छोड़ दें और पानी से धोएं।
एलो वेरा: विटामिन ई से भरपूर और मॉइस्चराइजिंग गुणों वाला, एलो वेरा ड्राई और पैती स्किन के लिए जादू की तरह काम करता है। इसकी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपकी त्वचा के प्राकृतिक तेल को बनाए रखने में बहुत बहुत मदद करते हैं।
इसे इस्तेमाल कैसे करें:
एलो वेरा की पत्ती लें और दबाकर उसका जेल निकालें। इसे सीधे-सीधे रूकी-सूखी त्वचा पर लगाएं। कुछ देर तर इसे यूं ही लगा रहने दें और फिर पानी से साफ करें।
ऑलिव ऑयल: यह चमत्कारी तेल जो भी सेहतमंद तेल के रुप में जाना जाता है। यह हेल्दी फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो कि त्वचा पर ड्राई पैच वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता हैं। आप इसे अपने शरीर और चेहरे पर लगा सकते हैं।
इसे इस्तेमाल कैसे करें:
Read This in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari.
चित्रस्रोत:Shutterstock Images.