Winter Skin Care Tip: ठंड के मौसम में लोग करते हैं ये 3 स्किन केयर मिस्टेक्स, ध्यान रखें ये बातें!

स्किन प्रॉब्लम्स (Winter Skin Care) ऐसी ही कुछ मौसमी बीमारियों का लक्षण भी हो सकती हैं। इसीलिए ठंड के मौसम में अपनी त्वचा को सही देखभाल देना ज़रूरी है। ठंड में स्किन केयर के लिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 7, 2019 1:14 PM IST

स्किन प्रॉब्लम्स ( Winter Skin Care) ठंड के मौसम में काफी बढ़ जाती हैं। इसकी वजह मौसम में होने वाले बदलाव हैं। साथ ही शरीर को कमज़ोर इम्यूनिटी उसे मौसमी बीमारियों से बचा नहीं पाती। स्किन प्रॉब्लम्स (Winter Skin Care) ऐसी ही कुछ मौसमी बीमारियों का लक्षण भी हो सकती हैं। इसीलिए ठंड के मौसम में अपनी त्वचा को सही देखभाल देना ज़रूरी है। ठंड में स्किन केयर के लिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। (Winter Skin Care Tip)

माइल्ड सोप का करना चाहिए इस्तेमाल:

नहाने के लिए ठंड में सही साबुन का इस्तेमाल करें। मॉश्चराइज़र युक्त साबुन ही लगाएं। ज़्यादातर साबुन स्किन को ड्राई बनाते हैं। इसके अलावा साबुन में मौजूद केमिकल्स त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। इसीलिए कोई माइल्ड साबुन ही लगाएं।

ठंडे पानी से ना नहाएं:

सर्द मौसम में गर्म पानी से नहाना अच्छा लगता है। लेकिन बहुत ठंडे या बहुत गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए। बहुत गर्म पानी से नहाने से स्किन की ड्राईनेस बढ़ जाती है। इसी तरह बहुत ठंडे पानी से नहाने से भी त्वचा की नमी कम हो जाती है। इससे खुजली होने लगती है।

डीप-फ्राईड फूड के लालच में ना पड़ना ही है समझदारी:

ठंड में बार-बार भूख लगने पर हम पकौड़े और पूरियां खा लेते हैं। ऐसा ना करें। यह आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक साबित होता है। आपने भी देखा होगा कि कुछ लोग तला-भुना खाने के बाद उन्हें स्किन पर खुजली महसूस होने लगती है। सर्दियों में यह काफी आम है, लेकिन लोग इसका कारण नहीं समझ पाते। दरअसल त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए हेल्दी फैट्स जब त्वचा को नहीं मिलते तो खुजली होने लगती है। डीप फ्राईड चीज़ों को खाकर हम त्वचा की इस परेशानी को और बढ़ा देते हैं।

यह भी पढ़ें- हेल्दी लंग्स और Air Pollution के नुकसान से बचने के लिए करें कपालभाति का अभ्यास !

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source