
... Read More
Written By: Anshumala | Published : October 9, 2019 12:23 PM IST
अब नहीं होगी सर्दियों में स्किन ड्राई, जब अप्लाई करेंगी ये होम मेड फेस मास्क। © Shutterstock
सर्दियां आते ही त्वचा बेजान, डल, रूखी-सूखी (winter skin care) सी नजर आने लगती है। ऐसे में विंटर स्किन केयर बेहद जरूरी हो जाता है। अक्सर यह समस्या उनके साथ अधिक होती है, जिनकी त्वचा काफी ड्राई होती है। ड्राई त्वचा (Dry skin care in winter) कई बार नमी की कमी के कारण होने लगती है। सर्दियों त्वचा की देखभाल के लिए आपको खुद से कुछ होम मेड फेस पैक बनाकर अप्लाई करना होगा। अक्सर लोग सर्दी में तरल पदार्थ, पानी का सेवन कम कर देते हैं, जो स्किन की सेहत के लिए सही नहीं है।
यदि आपकी त्वचा हद से ज्यादा ड्राई रहती है, तो आपको ठंड के मौसम में भी आपको पर्याप्त पानी पीना होगा। ड्राई स्किन में खुजली, सफेद धब्बे आदि समस्याएं होने लगती हैं। सर्दियों (winter skin care) में आप चाहती हैं कि इस तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े, तो नीचे बताए गए फलों से तैयार ये दो फैस पैक (Home made face pack for dry skin) जरूर ट्राई करके देखें। रूखी त्वचा से छुटकारा तो मिलेगा ही, डल और अनहेल्दी स्किन भी खिल उठेगी।
ये तो आप जानती ही होंगी कि खीरे में पानी की मात्रा काफी होती है, इसलिए स्किन में नमी बनाए रखने के लिए इसका इस्तेमाल बेहतर साबित हो सकता है। ड्राई स्किन वाली महिलाओं के लिए खीरे से बना फेस पैक बेहद हेल्दी होता है। इससे ड्राई स्किन मॉइस्चराइज होती है। खीरे का रस त्वचा के रूखेपन से छुटकारा दिलाता है। इसमें एलोवेरा जेल मिला दें, तो त्वचा के लिए और भी हेल्दी होगा।
एक कप खीरे का रस लें। इसमें 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इसे फेस पैक को चेहरे, हाथों, पैरों आदि पर अच्छी तरह से लगाएं। 15 से 20 मिनट सूखने दें। अब चेहरे, हाथों-पैरों को पानी से साफ कर लें। त्वचा साफ होने के साथ ही ड्राई भी नजर नहीं आएगी।
Skin Care Tips : कीमोथेरेपी के दौरान हो गई स्किन बेहद ड्राई, तो इन तरीकों से करें उपचार
इस फल में कई हेल्दी गुण होते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे माने गए हैं। उसी तरह केला त्वचा के लिए भी हेल्दी होता है। रूखी त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए यह सबसे बेहतर उपचार है। इसमें प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइजिंग तत्व मौजूद होते हैं। इसमें आप ऑलिव ऑयल और शहद मिलाकर फेस पैक तैयार करेंगी तो ड्राईनेस से जल्दी छुटकारा मिल जाएगा।
एक केला लें। उसे हाथों से स्मैश कर लें या फिर मिक्सी में अच्छी तरह से ब्लेंड करके पेस्ट बना लें। केले के पेस्ट में 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल डालें। इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे अच्छी तरह से चेहरे पर अप्लाई करके 15-20 मिनट के लिए सूखने दें। तुरंत ही धो लेंगी तो केले, शहद और ऑलिव ऑयल में मौजूद तत्व त्वचा पर असर नहीं करेंगे। पानी से साफ करने के बाद आपको पता चलेगा कि आपका चेहरा ड्राई नहीं रहा।