Winter Skin Car: सर्दियों में त्वचा नहीं दिखेगी बेजान और ड्राई, बस अपना लें ये 7 उपाय

Dry Skin Tips for Winter : सर्दियों में ड्राई स्किन की परेशानी से राहत दिलाने में कुछ उपाय आपकी मदद (Dry Skin Se Chutkarana Paane ke Upaye) कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : October 28, 2025 4:00 PM IST

Winter Skin Care: सर्दियां आते ही हवा में नमी कम हो जाती है, तापमान गिर जाता है और शरीर की प्राकृतिक नमी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। इस वजह से स्किन रूखी, खुरदरी, फटी और बेजान हो जाती है। सर्दियों में सर्द हवाओं के कारण बहुत से लोगों को स्किन में खुजली, जलन, पपड़ी जमना, होंठ फटना और चेहरा खिंचाव महसूस होना जैसी समस्याएं झेलनी पड़ती हैं।

सर्दियों में ड्राई स्किन (Dry Skin in Winter) सिर्फ देखने में बुरी नहीं लगती है, बल्कि त्वचा की सेहत को भी प्रभावित करता है। सर्दियों में आपकी स्किन भी ड्राई हो जाती है। तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप स्किन को फिर से मुलायम, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बना सकते हैं।

सर्दियों में स्किन ड्राई क्यों होती है?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, सर्दियों में वातावरण में ह्यूमिडिटी (नमी) बहुत कम हो जाती है। इसके अलावा ठंडी हवा, हीटर का इस्तेमाल और गर्म पानी से नहाना ये सब स्किन की नैचुरल ऑयल लेयर (Natural Oil Layer) को हटा देते हैं।

सर्दियों में ड्राई स्किन के लक्षण

  • त्वचा में खिंचाव महसूस होना
  • पपड़ी या छिलके उतरना
  • खुजली या जलन
  • होंठों का फटना
  • हाथ-पैरों में दरारें
  • चेहरे का निस्तेज और बेजान दिखना
  • रूखी त्वचा पर लालिमा

सर्दियों में ड्राई स्किन से बचाव के उपाय

अब जानते हैं कि आखिर सर्दियों में त्वचा को रूखापन से कैसे बचाया जाए।

1. मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल दिन में 2-3 बार करें

सर्दियों में सबसे जरूरी चीज है मॉइस्चराइजिंग। नहाने के तुरंत बाद त्वचा पर थिक क्रीम बेस्ड मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि नमी लॉक हो जाए। इसलिए सर्दियों के मौसम में दिन में त्वचा पर 2 से 3 बार मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।

2. गुनगुने पानी से नहाएं

सर्दियों में बेशक से गर्म पानी से नहाना भले आरामदायक लगता हो, लेकिन यह स्किन के नैचुरल ऑयल्स को हटा देता है।

इसलिए सर्दियों में बहुत गर्म पानी से बचें, और सिर्फ गुनगुने पानी का उपयोग करें। साथ ही, नहाने का समय 10 मिनट से ज्यादा न रखें।

3. माइल्ड साबुन या क्रीम बेस्ड बॉडीवॉश का उपयोग करें

हार्श साबुन स्किन को और ज्यादा ड्राई बना देते हैं। ऐसे में माइल्ड, हर्बल या क्रीम बेस्ड साबुन जैसे एलोवेरा, मिल्क या बादाम ऑयल युक्त प्रोडक्ट इस्तेमाल करें। फेसवॉश भी जेंटल और सल्फेट-फ्री होना चाहिए।

4. दिन में सनस्क्रीन लगाना न भूलें

सर्दियों में भी यूवी किरणें (UV Rays) त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सनस्क्रीन सिर्फ गर्मियों के लिए नहीं होती है, बल्कि सर्दियों में भी रोजाना SPF 30+ सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। यह ड्राइनेस, टैनिंग और एजिंग से बचाव करती है।

5. शरीर को ढककर रखें

तेज ठंडी हवा त्वचा से नमी खींच लेती है। बाहर निकलते समय दस्ताने, मफलर और फुल स्लीव कपड़े पहनें ताकि त्वचा को हवा से सुरक्षा मिले।

6. होंठ और एड़ी की देखभाल करें

सर्दियों में होंठ और एड़ियां सबसे पहले फटने लगती हैं। होंठों पर रोजाना लिप बाम या नारियल तेल लगाएं। रात में सोने से पहले एड़ियों पर वैसलीन या घी लगाकर मोजे पहन लें।

7. घर में ह्यूमिडिटी बनाए रखें

अगर आपके घर में हीटर चलता है तो कमरे की हवा बहुत सूखी हो जाती है। इसके लिए आप कमरे में ह्यूमिडिफायर (Humidifier) लगा सकते हैं या एक पानी से भरा बर्तन रख सकते हैं ताकि हवा में नमी बनी रहे।

Highlights

  • सर्दियों में सर्द हवाओं के कारण स्किन ड्राई हो जाती है।
  • ड्राई स्किन से बचाव के लिए मॉइस्चराइजर लगाएं।
  • सर्दियों में स्किन को मुलायम बनाने के लिए सनस्क्रीन लगाएं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source