
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 1, 2019 7:07 PM IST
बदलता मौसम नहीं बल्कि ये 5 कारण हो सकते हैं होंठ फटने के लिए जिम्मेदार
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही सबसे पहले होंठ फटने शुरू हो जाते हैं और अगर आप सही से इनकी देखभाल न करें तो ये देखने में बहुत बुरे लगते हैं। आपकी स्किन के साथ-साथ सर्दियों में आपको अपने होंठो (winter lip care tips) की भी देखभाल करनी चाहिए। इससे पहले की आपके फटे होंठ (Chapped lips) दिखने लगें, उनका सही इलाज कर लें। यहां हम, आपके होंठो को कोमल मुलायम रखने के कुछ उपाय (winter lip care tips) बता रहे हैं।
आयुर्वेद के अनुसार, अपने नाभि में घी या मस्टर्ड ऑयल लगाने से यह आपके होंठों को फटने से रोकता है। किसी सूती कपडे की मदद से आप अपने नाभि में मस्टर्ड ऑयल या घी लगायें। उसके बाद 5 मिनट तक लेटे रहें जिससे तेल इधर-उधर न फैले। इस तरीके से आपके चेहरे पर चमक आ जाएगी और आपके होंठों (winter lip care tips) की नमी बरकरार रहेगी।
अपने होंठों की डेड स्किन को बार-बार दांतों से न काटे यह बाद में चलकर घाव का रूप भी ले सकता है। सूखे होंठों पर बार बार जीभ फेरने की आदत से भी बचें। इसकी बजाय जब भी आपको होंठों पर ड्राइनेस (Cracked Lips) महसूस हो थोड़ा-सा पानी पी लें या लिप बाम लगा लें। सूखे होंठों (lip care tips in winter) पर बार-बार जीभ फेरने से वे और सूख जाते हैं।
इस मौसम में लिपस्टिक आपके होंठों को सुखा (tips for care of lips in winter) सकता है, इसलिए हमेशा लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम या मॉश्चराइजर लगाएं। ऐसा करने से आपका लिपस्टिक लम्बे समय तक बरकरार रहेगा और उन पर लगा मॉश्चराइजर बेस उन्हें सूखने से बचाएगा।
आपके चेहरे की तरह, आपके होंठों पर भी डेड स्किन इकठ्ठी हो जाती है। इसके लिए आप ऑलिव ऑयल और शुगर से बने हुए किसी नैचुरल स्क्रब से इन पर मसाज करें। आप छोटे बच्चों के लिए बनी हुए टूथब्रश की मदद से धीरे-धीरे अपने होंठों को रगड़ें और डेड स्किन को निकालें। फिर होंठों (winter lip care tips) को किसी सूखे सूती कपड़े या टिश्यू पेपर की मदद से पोछ लें। जाड़ों में इस तरीके को कुछ दिन तक दोहराते रहें इससे होंठों का सूखापन आसानी से चला जाएगा।
अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने से आपकी स्किन से जुड़ी कई समस्याएं अपने आप ही दूर हो जाती हैं। डिहाइड्रेशन, होंठ फटने का मुख्य कारण है। सूखे फटे होंठों से बचने के लिए आप सर्दियों में भी कम से कम 8 गिलास पानी रोजाना पिएं।
इस तरह के लिपस्टिक आपके होंठों को और सुखा देते हैं साथ ही साथ इनसे आपके फटे होंठ और ज्यादा नजर आने लगते हैं। हालांकि, अगर आपको मैट लिपस्टिक बहुत पसंद है तो आप इसे लगाने से पहले अपने होंठों पर लिप बाम लगाएं, फिर इसका प्रयोग करें। इसे हटाने के बाद भी लिप बाम लगाएं।
पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
फटे होंठों से मिलेगा छुटकारा, जब लगाएंगी ये नेचुरल होममेड स्क्रब