Winter Lip Care Tips: ठंड से अगर होंठ फट जाएं, तो लगाएं ये नैचुरल चीज़ें

होठों की त्वचा बाकी चेहरे की त्वचा से कहीं ज़्यादा संवेदनशील होती है, इसीलिए सर्दियों की रूखी हवाएं और होठों में नमी की कमी बढ़ा देती हैं। ऐसे मौसम में लिप्स को हेल्दी रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 21, 2019 11:43 AM IST

सर्दियों का मौसम  (Winter Lip Care) होठों की सुंदरता  ख़राब कर सकता है। कटे-फटे (Chapped Lips Remedies) और ड्राई लिप्स की समस्या विंटर सीजन में काफी आम है। चूंकि होठों की त्वचा बाकी चेहरे की त्वचा से कहीं ज़्यादा संवेदनशील होती है, इसीलिए सर्दियों की रूखी हवाएं और होठों में नमी की कमी बढ़ा देती हैं। ऐसे मौसम में लिप्स को हेल्दी रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स:

हेल्दी लिप्स के लिए (Winter Lip Care Tips) सर्दियों में लगाएं ये नैचुरल चीज़ें:

नारियल का तेल है होठों की स्किन के लिए बेस्ट:

कोकोनट ऑयल या नारियल का तेल आपके कटे-फटे होठों (Winter Lip Care Tips- apply coconut oil) की समस्या को ठीक करता है। यह हीलिंग प्रॉपर्टीज़ के साथ एक अच्छा मॉश्चराइज़र भी हो। इसीलिए नारियल का तेल लगाने से आपके होठ हेल्दी और नर्म बनते हैं।

ऑर्गन ऑयल (Argon oil for Winter Lip Care)बनाता है होठों को स्मूद:

कटे-फटे होंठों पर आर्गन ऑयल लगाएं। इसमें अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं और विटामिन ई भी। ये दोनों ही चीज़ें होठों की त्वचा को हील करती हैं, नर्म बनाती हैं और त्वचा में नये सेल्स को बनाने का काम करती हैं। ऑर्गन ऑयल त्वचा की लचक भी बढ़ाता है। त्वचा में यह आसानी से सोख लिया जाता है और इसीलिए यह स्किन टेक्स्चर भी बेहतर बनाता है।

देसी घी है आज़माया हुआ नुस्खा:

घर में बना मक्खन और देसी घी भी आपके होठों के लिए बेहतरीन मॉश्चराइज़र हैं। आप इन दोनों चीज़ों को अपने होठों पर अप्लाई कर सकते हैं, और कुछ देर बाद टिश्यू पेपर या गीले कॉटन के कपड़े से लिप्स को साफ कर दें। (Winter Lip Care Tips, apply homemade ghee and butter on chapped lips.)

यह भी पढ़ें-एक्ने मार्क्स को कम करने के लिए लगाएं हल्दी

यह भी पढ़ें- नहीं ठीक हो रही है पिम्पल्स की प्रॉब्लम, आपकी डायट हो सकती है वजह!

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source