Winter Healthcare Tip: मसल्स पेन से राहत और ग्लोइंग स्किन जैसे कई फायदे मिलेंगे, जब गुनगुने पानी से नहाएंगे आप

बहुत गर्म पानी से नहाने से जहां स्किन ड्राई हो जाती है। वहीं गुनगुने पानी से नहाने से कुछ फायदे भी होते हैं। इसीलिए नहाते समय पानी के तापमान का ध्यान रखें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 18, 2019 4:29 PM IST

तबियत का ध्यान रखना सर्दियों ( Winter Healthcare Tips) में हेल्दी रहने में मदद कर सकता है। हाइजिन हेल्दी रहने में मदद करता है। सर्दियों में नहाने के लिए गर्म या गुनगुने पानी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन बहुत गर्म पानी से नहाने ( Benefits of Hot Shower) से जहां स्किन ड्राई हो जाती है। वहीं गुनगुने पानी से नहाने से कुछ फायदे भी होते हैं। इसीलिए नहाते समय पानी के तापमान का ध्यान रखें। ( Benefits of Hot Shower)

गुनगुने पानी से नहाने से हेल्द को होते हैं ये फायदे ( Benefits of Hot Shower)-

मिलता है आराम:

दिनभर की थकान हमारे चेहरे और शरीर पर भी दिखायी पड़ने लगती है। सर्दियों के ठंडे मौसम में सुबह थके हुए होने पर हम अक्सर ना नहाना ही बेहतर समझते हैं। लेकिन ऑफिस से आने के बाद गुनगुने पानी से स्नान करने वालों से पूछे कि उनके लिए यह कितना रिलैक्सिंग होता है। जी हां, गुनगुने पानी से नहाना ना केवल थकान कम करता है बल्कि आपको इसके बाद आराम की नींद भी आती है। (Winter Healthcare Tip)

यह भी पढ़ें-  यंग और ग्लोइंग स्किन के लिए खाएं ये 3 चीज़ें, हर मौसम में रहेगी स्किन जवां और सॉफ्ट।

स्किन करती है ग्लो:

धूल-मिट्टी के कण, प्रदूषण और हवा में फैले तत्व हमारी स्किन को रूखी और निस्तेज़ दिखाते हैं। शाम को घर आने के बाद गुनगुने पानी से नहाने से यह सारी चीज़ें साफ हो जाती हैं। त्वचा के रोमछिद्रों में छुपी गंदगी ना केवल साफ हो जाती है बल्कि ब्लैकहेड्स जैसी चीज़ें भी साफ हो जाती हैं। इससे त्वचा निखरी हुई भी दिखती है।

मसल्स का दर्द होता है कम:

एथलिट्स और फिल्ड वर्क करने वालों को काफी भागदौड़ करनी पड़ती है। ऐसे लोगों को अक्सर मसल्स में दर्द महसूस होता है। सर्दियों के मौसम में जोड़ों और मसल्स का दर्द और अधिक बढ़ जाता है। इन सभी तकलीफों से बचने के लिए गर्म पानी से नहाएं। यह एक अच्छा और सस्ता तरीका है मसल्स पेन से राहत पाने का।

यह भी पढ़ें- जब सर्दियों में हो कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग, तो बनाएं फूलगोभी की टिक्की।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source