
Also Read
Hair oiling is essential to keep hair healthy, thick and robust. For this, we primarily use coconut oil. Most women have relied on coconut oil for years to keep their hair strong. But coconut oil keeps not only the hair but also the facial skin healthy.
Winter Hair Care Tips: हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसके बाल लंबे, काले और घने लंबी उम्र तक बने रहें। सच भी है बाल जितने काले-घने और हेल्दी, शाइनी होते हैं, पूरी पर्सनालिटी अच्छी नजर आती है। हालांकि, सर्दियों में बालों से नमी खो जाती है। बाल डल, ड्राई नजर आने लगते हैं। कई बार सर्दियों के मौसम में बालों की प्रॉपर केयर ना करने से बाल रूखे, बेजान हो जाते हैं। रूसी की समस्या बढ़ जाती है, क्योंकि स्कैल्प से नमी खो जाती है। बालों को सर्दियों में हेल्दी और शाइनी रखने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकती हैं। नारियल तेल को बालों के लिए बेस्ट बताया गया है। वर्षों से नारियल तेल का इस्तेमाल बालों में किया जा रहा है। यदि आप बालों को स्वस्थ रखने के लिए नारियल तेल लगाती हैं, तो इसमें कुछ चीजों को मिलाकर लगाना शुरू कर दें। इससे बालों को पोषण मिलेगा और बाल टूटेंगे भी नहीं। जानें, किन चीजों को नारियल तेल में मिलाने से बालों में आ जाएगी दोबारा जान (Coconut oil for healthy Hair)....
यदि आप बालों को स्वस्थ रखना चाहती हैं, तो नारियल तेल में थोड़ा सा शहद मिलाएं। इसके लिए पहले नारियल तेल को हल्का गर्म कर लें। इसमें शहद को मिक्स करें और बालों में हल्के हाथों से मसाज करें। एक घंटा यूं ही छोड़ दें। चूंकि, शहद चिपचिपा होता है, तो बालों को हल्के गर्म पानी से धोएं। इस मिक्सचर से बालों को पोषण मिलेगा। बालों में नई जान आएगी, वे शाइन करेंगे और स्मूद भी होंगे।
दो चम्मच नारियल तेल को हल्का गुनगुना करें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिक्स करके उगलियों से स्कैल्प पर मसाज करें। नींबू विटामिन सी के अलावा एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है, जो स्कैल्प पर होने वाली समस्याओं जैसे डैंड्रफ को कम कर सकता है। इस मिश्रण को बालों में एक घंटा लगाकर छोड़ें और फिर पानी से बाल साफ कर लें।
नारियल तेल में केला मैश करके बालों में लगाने के बारे में शायद ही आपने कभी सोचा होगा। लेकिन, इन दोनों को एक साथ मिक्स करके बालों में लगाना शुरू कर दें। यह स्वस्थ बालों के लिए एक बेहतरीन घरेलू हेयर मास्क है। इससे बालों की कई समस्याएं दूर होती हैं जैसे दोमुंहे बाल, ब्रिटल हेयर सॉफ्ट होता है। इस हेयर मास्क को बालों की जड़ों में लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से बालों को साफ कर लें। आप चाहें तो माइल्ड शैम्पू भी लगा सकती हैं।