Wear a hat when you step outside: When winter comes, cover your hair to shield it from the moisture-robbing dry air, snow, wind, and rain. Wear a hat, but make sure to line your hat with silk or satin as wool, cotton, and other fabrics can cause breakage, too.
सुंदर और सुलझे हुए बालों को भी सर्दियों की ठंडी हवाएं रूखे-सूखे और बेजान बना देती हैं और इसके साथ ही शुरु होती हैं डैंड्रफ और स्प्लिट एंड्स जैसी समस्याएं। हम आपको बता रहे हैं कुछ टिप्स जो सर्दियों में आपके बालों को रखेंगी हेल्दी और आपको मिलेगी स्पिल्ट एंड की समस्या से राहत।
सर्दियां शुरु होने से पहले करा लें हेयर कट- हेयर कट न केवल आपके चेहरे को एक नया आकार और परिभाषा देता है बल्कि यह स्प्लिट एंड्स से राहत पाने का बेहतरीन तरीका है, इसलिए नियमित रुप से हेयरकट कराएं। इसमें देरी ना करें क्योंकि स्प्लिट एंड्स की समस्या तेज़ी से बढ़ती है।
कंडीशनर लगा कर करें कंघी- शैम्पू के बाद जब आप बालों में कंडीशनर लगाती हैं तो अपने बालों को चौड़े दांतों वाली किसी कंघी से सुलझाएं। कंडीशनर की क्रीमी परत के साथ आपके लिए बालों को सुलझाना आसान हो जाता है। आपके बालों की उलझनें खुल जाएंगी और नहाने के बाद बालों टूटेंगे भी कम संख्या में।
बालों में लगाएं अंड़े- हेल्दी बालों के लिए अंडा एक अच्छा नुस्खा माना जाता है। अंडों से बने हेयर मास्क बालों की जड़ों को मज़बूत बनाने, बालों की कंडीशनिंग के साथ स्प्लिट एंड या दोमुंहे बालों को भी कम करते हैं। अंडे में थोड़ी दही मिलाकर बालों में लगाएं। इस हेयर पैक से आपके बाल नर्म, हेल्दी और सुलझे हुए दिखेंग।
बालों में दही लगाएं- दही में शहद मिलाकर बालों में लगाना दो-मुंहे बालों की गम्भीर समस्या से राहत दिलाती है। इससे न केवल स्प्लिट एंड कम होते हैं बल्कि आपके बाल भी नर्म-मुलायम बन जाते हैं।
इन सबके साथ किसी अच्छे तेल से बालों की मसाज करें। नारियल का तेल, ऑलिव ऑयल और बादाम का तेल सर्दियों के लिए बहुत अच्छे होते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.