
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Coconut oil for conditioner: सर्दियों के दिनों में हम हमारी स्किन का काफी ध्यान रखते हैं, क्योंकि हमारी स्किन ही शरीर का ऐसा अंग है जो ठंडे मौसम के सीधे संपर्क में आता है। लेकिन हम अक्सर भूल जाते हैं कि स्किन के साथ-साथ बाल भी हमारे शरीर का ऐसा हिस्सा है, जो ठंड के सीधे संपर्क में आता है। यही कारण है कि ठंड के दिनों में बालों से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं, जिसके लिए अलग-अलग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, ऐसे कुछ प्रोडक्ट्स केमिकल से बने होते हैं, जो बालों की नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन आपको बालों में रूखेपन को दूर करने के लिए आपको किसी कंडीशनर की नहीं बल्कि नेचुरल कंडीशनर की जरूरत है। इस लेख में हम आपको नारियल के तेल से बने एक नेचुरल कंडीशनर के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से बालों में रूखेपन की समस्या को दूर किया जा सकता है।
सर्दियों में होने वाली बालों में रूखेपन की समस्या को दूर करने के लिए आपको नेचुरल कंडीशनर की आवश्यकता हो सकती है। नारियल के तेल से बने कंडीशनर की मदद से बालों को की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। नारियल के तेल में कई मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं, जो बालों के रूखेपन को दूर करने में मदद करते हैं। नारियल के तेल से बने हेयर मास्क का सही उपयोग एक अच्छे नेचुरल कंडीशनर के रूप में काम करता है।
नेचुरल कंडीशनर बनाना बहुत ही आसान है और इसके लिए आपको निम्न बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है -
इस मिक्सचर को आप फ्रिज में कम के कम 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद आपका नेचुरल कंडीशनर पूरी तरह से इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। इसे लंबे समय तक रखने के लिए किसी एयरटाइट कंटेनर में रखें और फ्रिज में ही रखें।
यह एक नेचुरल कंडीशनर है और इसके इस्तेमाल का तरीका भी पूरी तरह से नेचुरल है। सबसे पहले अपने बालों को अच्छे से धो लें और अच्छे से सुखा लें। बालों को अच्छे से सुखा लें और फिर इस कंडीशनर को अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक अच्छे से मालिश करें। सर्दियों के दिनों में यह नेचुरल कंडीशनर धूप में लगाना चाहिए, जिससे यह और प्रभावी तरीके से काम कर पाता है।