9 शहनाज हुसैन की हेयर केयर टिप्स जो रखेंगी कर्ली बालों को स्मूद
सर्दियों में अपने घुंघराले बालों का ध्यान रखें ऐसे।
कर्ली हेयर वालों को हो रहा है हेयरफॉल? ये 3 सीक्रेट्स हेयरमास्क तुरंत रोकेंगे बालों का झड़ना
Written by Editorial Team|Published : January 8, 2018 8:54 AM IST
सर्दी कर्ली बालों के लिए कठोर हो सकता है। रुखे-सूखे सर्दियों के मौसम में घुंघराले बाल रूखे-सूखे बन सकते हैं। कर्ली बालों में अक्सर नमी और तेल की कमी होती है इसलिए इनकी देखभाल, पोषण और संभालने के लिए खास देखभाल के साथ इलाज की जरूरत है। शहनाज़ हुसैन आपको अपने घुंघराले बालों से फ्रिज और सूख दूर रखने के लिए सरल युक्तियां देते हैं।
गरम तेल लगाएं- गर्म नारियल के तेल को अपने बालों और सिर की त्वचा पर लगाएं। फिर गर्म पानी में एक तौलिया डुबाएं, पानी को निचोड़ें और पगड़ी की तरह सिर के चारों ओर यह गर्म तौलिया लपेट लें। इसे 5 मिनट के लिए रखें। 3 या 4 बार ऐसा करें। इससे बाल और खोपड़ी को तेल को बेहतर अवशोषित करने में मदद मिलती है।
बालों को प्राकृतिक तरीके से सूखाएं- शैंपूं के बाद बालों को सूखने के लिए, पानी को सोंखने के लिए सिर और बालों पर तौलिया लपेटें। चौड़ी कंघी के साथ उलझनों को सुलझाएं, सिरों से शुरू करना और ऊपर की तरफ कंघी करना शुरु करें। बालों को हवा से सुखाएं ब्लो ड्रायर की मदद से नहीं।
माइल्ड हर्बल शैंपू से बाल धोएं- कम शैम्पू लगाएं और पानी के साथ अच्छी तरह साफ करें। सर्दियों में कर्ली बालों को सप्ताह में केवल 2 बार शैम्पू करें।
एक क्रीमी कंडीशनर का इस्तेमाल करें- शैंपू के बाद, एक क्रीमवाला कंडीशनर लगाएं। बालों जड़ों और खोपड़ी के पास लगाने से बचें। यह पोर्स को बंद कर सकता है और बालों में तेल को रोक देता है। सिरों पर भी कंडीशनर को लगाएं, इससे दो-मुंहें बालों से बचने और कर्ल को नर्म बनानें में मदद मिलती है। कंडीशनर को 2 मिनट के लिए बालों में लगा रहने दें और सादे पानी से साफ करें।
हेयर सीरम लगाएं- अपने बालों स्मूद और चमकदार बनाने के लिए आप कुछ बूंदें हेयर सीरम भी लगा सकते हैं। हेयर सीरम को गीले या सूखे बालों पर लगाया जा सकता है।
You may like to read
स्मूदनर के लिए- घुंघराले बालों को तुरंत नर्म बनाने के लिए, थोड़े पानी में क्रीमवाला कंडीशनर मिलाकर इसे स्प्रे बोतल में डाल दें। इस मिश्रण को बालों पर स्प्रे करें। फिर कंघी करें, ताकि यह बालों में अच्छी तरह फैल जाए।
एलो वेरा- एलो वेरा एक शक्तिशाली मॉइस्चराइज़र और हेयर सॉफ्टनर है। इसे बालों पर लगाएं और 20 मिनट के बाद सादे पानी से धो लें।
हेयर स्पा- आप हेयर स्पा ट्रीटमेंट भी ले सकते हैं। इसमें बालों की तेल से मालिश की जाती है, बालों को स्टीम दी जाती है और हेयर पैक्स लगाए जाते हैं। यह बालों की बनावट को बेहतर बनाने और रूखे-सूखे बेजान बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है।
रोलर्स के साथ अपने बाल सेट करें- रोलर सेटिंग आपके कर्ल को व्यवस्थित करने का तरीका है, यह आपके बालों को घुंघराले और खिले-खिले बनाते हैं। यह एक अस्थायी तरीका है और अगली बार शैम्पू करने तक टिका रह सकता है। घुंघराले बालों के लिए बड़े रोलर्स का प्रयोग करें और सेटिंग से पहले बालों को गीला करें।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.