सर्दियों में बालों और त्वचा की देखभाल के लिए एक्सपर्ट टिप्स

लेखिका अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन के नाम से लोकप्रिय है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 7, 2018 6:51 PM IST

सर्दी  के मौसम में त्वचा को रूखेपन से राहत दिलाने के लिए प्रसाधनों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खों और नैचुरल रेमेडिज़ की सलाह देती हैं। ऐसे ही कुछ नुस्खों के बारे में हम लिख रहे हैं यहां जिनके इस्तेमाल के लिए वह खुद सलाह देती हैं-

  • प्रति दिन चेहरे पर 10 मिनट तक शहद लगाइए तथा बाद में इसे ताज़े पानी से साफ करें। यदि आप के घर में एलोवेरा का पौधा लगा है तो उसके पत्तियों के जैल को चेहरे पर नमी तथा ताजगी प्रदान करने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।
  • गाजर को रगड़कर इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक  लगाएं। गाजर विटामिन ‘ए’ में भरपूर मानी जाती है तथा सर्दियों में त्वचा को पोषण प्रदान करने में काफी सक्षम होती है। यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए लाभदायक मानी जाती है।
  • आधा चम्मच शहद में एक चम्मच गुलाब जल तथा एक चम्मच  दूध् का पाऊडर मिलाएं। इन सबका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा लीजिए तथा 20 मिनट बाद ताजे पानी से धो डालिए। यह मिश्रण सूखी तथा सामान्य दोनों प्रकार की त्वचा के लिए लाभदायक साबित होता है मेयोनेज या अण्डे का योक चेहरे पर लगाने से सभी प्रकार की त्वचा में सूखेपन से राहत मिलती है।
  • सप्ताह में दो बार बालों को तेल से ट्रीट करें। जैतून के तेल को गर्म करके इसे बालों तथा खोपड़ी पर मालिश करें। इसके बाद तौलिए को गर्म पानी में डुबोए तथा पानी को निचोडने के बाद तोलिए को सिर पर पगड़ी की तरह पांच मिनट तक लपेट लें। इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं तथा इस प्रक्रिया से बालों तथा खोपड़ी पर तेल को सोखने में आसानी होती है।
  • अण्डे का सफेद हिस्सा तैलीय बालों पर प्राकृतिक क्लीनजर की तरह काम करता है। अण्डे में सफेद हिस्से को बालों को शैम्पू करने से आध घण्टा पहला लगा लीजिए। बालों को पोषण प्रदान करने के लिए अण्डे के योक से खोपड़ी को हल्की-हल्की मालिश कीजिए तथा इसे आध घंटा तक रहने दीजिए तथा बाद में बालों को ताजे स्वच्छ पानी से धोएॆ। इससे बाल मुलायम हो जाते हैं।
  • हाथ-पांवों को गर्म पानी में डुबोने के बाद क्रीम से मसाज कर लीजिए ताकि त्वचा कोमल तथा मुलायम बन जाए। हाथों के सौंदर्य के लिए उन्हें चीनी तथा नींबू जूस से स्क्रब करें।
  • हाथों तथा नाखूनों के सौंदर्य के लिए बादाम तेल तथा शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर इसे नाखूनों तथा क्यूटिकल की मालिश करें। इसे 15 मिनट तक लगे रहने के बाद गीले तौलिए से धो लें।
  • तीन चम्मच गुलाब जल में एक चम्मच ग्लिसरीन तथा नींबू जूस मिलाएं इसे हाथो तथा पांवों पर लगाकर आधा घंटा तक यूं ही रहने दीजिए तथा इसके बाद ताजे सादे पानी से साफ कर लें।
  • अगर आपके बाल बेजान हो गए हैं तो उनमें शैम्पू से पहले कंडीशनर लगाएं। एक चम्मच सिरके को शहद में मिलाकर एक अंडे में मिला लीजिए। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लीजिए तथा इस मिश्रण को अपनी सिर की त्वचा पर लगाएं। बाद में सिर को गर्म तौलिए से 20 मिनट तक भाप दें और उसके बाद बालों को ताजे सादे पानी से  धोएं। इससे आपके बाल चमकदार तथा सुन्दर दिखेंगे।
  • बालों की चमक बढाने के लिए शैम्पू के बाद चाय में पानी तथा नींबू से खंगाल लीजिए। प्रयोग में लाई जा चुकी चाय पत्तियों को उबालकर कम से कम 4 कम चाय पानी बना लीजिए तथा इसे ठण्डा करने के बाद इसमें नींबू जूस मिलाकर इसका उपयोग कर लीजिए
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source