क्या चेहरे की स्किन के लिए साबुन का उपयोग सही है ?

आपने भी कई लोगों को सुना होगा यह कहते हुए की चेहरे में साबुन का उपयोग नहीं करना चाहिए। क्या आपने कभी सोचा ऐसा लोग क्यों कहते हैं ?

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : August 2, 2018 2:06 PM IST

नहाते वक्त प्रायः सभी लोग साबुन का उपयोग तो करते ही हैं। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को अपनी स्किन की देखभाल करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसका मतलब यह नहीं है कि पुरुषों को अपनी स्किन की देखभाल नहीं करनी चाहिए। आपने भी कई लोगों को सुना होगा यह कहते हुए की चेहरे में साबुन का उपयोग नहीं करना चाहिए। क्या आपने कभी सोचा ऐसा लोग क्यों कहते हैं ?

आइए जानते हैं चेहरे में साबुन लगाने से क्या-क्या नुकसान होते हैं।

एसिड मेंटल और पीएच लेवल 

आपको यह जानकारी रखनी ही चाहिए की आपकी स्किन का आधार क्या है, क्योंकि इस जानकारी के अभाव में आप समझ ही नहीं पाएंगे की साबुन क्यों नुकसान करता है। इंसान की स्किन का आधार एसिड मेंटल होता है जिसकी वजह से स्किन में ग्लो और सुंदरता दिखती है। ज्यादातर साबुन क्षारीय होते हैं जो शरीर की सफाई को ध्यान में रखकर बनाये जाते हैं।

इंसान की त्वचा का पीएच लेवल 4 से 6.5 के बीच होता है। अब अगर आप साबुन का उपयोग करते हैं तो उसका पीएच लेवल ज्यादातर 7 से ऊपर होता है। 7 से ऊपर के पीएच लेवल का मतलब है कि वह क्षारीय पदार्थ है। यही वजह है कि साबुन के उपयोग से स्किन का पीएच लेवल और एसिड मेंटल प्रभावित होने लगता है और स्किन का ग्लो खत्म होने लगता है।

रसायन का बुरा प्रभाव 

ज्यादातर साबुन रसायनों के उपयोग से बनाये जाते हैं जो शरीर की सफाई तो करते हैं लेकिन उसकी स्किन पर बुरा प्रभाव डालते हैं। शरीर के अन्य हिस्से की स्किन पर तो इसका इतना असर नहीं पड़ता लेकिन चेहरे की स्किन मुलायम होती है जिसकी वजह से उसको यह बहुत नुकसान पहुंचाता है। आपको किसी भी विज्ञापन के बहकावे में भी नहीं आना चाहिए क्योंकि अलग-अलग स्किन के लिए कोई अलग किस्म का साबुन नहीं होता है। सभी साबुन क्षारीय और रसायन युक्त होते हैं।

तैलीय स्किन के लिए भी है नुकसानदेह 

कुछ लोगों को लगता है कि तैलीय स्किन के लिए बहुत ज्यादा सफाई की जरूरत होती है और इसके चक्कर में साबुन से कई बार चेहरे को धोते हैं। यह बहुत ही खतरनाक है क्योंकि साबुन स्किन के नेचुरल ग्लो को देने वाले तेल नुकसान पहुंचाता है और स्किन रुखी होने लगती है। साबुन की वजह से जैसे-जैसे स्किन का पीएच लेवल डैमेज होता है वैसे-वैसे चेहरे की स्किन शुष्क होने लगती है।

स्किन केयर की सलाह

आपके अपनी स्किन के लिए सतर्क रहना चाहिए और कोशिश करके अपने स्किन को साबुन से धोने से बचना चाहिए। बेहतर होगा की आप अपने स्किन केयर डॉक्टर से मिलकर अपनी स्किन के हिसाब से फेसवॉश का चयन करना चाहिए। घर पर भी आप नेचुरल फेस क्लिंजर बना सकते हैं। जैसे दही और नींबू को एक साथ दोनों को मिला लें और चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.