
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : September 20, 2021 11:02 PM IST
राशि खन्ना (Rashi Khanna) साउथ इंडस्ट्री की एक जानी मानी अभिनेत्री और गायिका हैं। वह इतनी आकर्षक और सुंदर हैं की हर महिला उन जैसी स्किन पाना चाहती हैं। राशि अपने आप में ही एक प्राकृतिक सौंदर्य की मलिका हैं, लेकिन वह अपनी ब्यूटी को बरकरार रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। राशि होम रेमेडी ट्राई करती रहती हैं और अपनी सुंदरता का श्रेय इन्ही प्राकृतिक DIY को मानती हैं। आज हम राशि की सुंदरता को बढ़ाने वाले कुछ फेस पैक और DIY राज आपके साथ शेयर करने वाले हैं जो आपके बहुत काम आने वाले हैं। आइए जानते हैं इन पैक्स के बारे में।
जब भी अभिनेत्री की स्किन पर कोई पिंपल आदि का जाता है तो वह इस समस्या से निजात पाने के लिए एक पपीते को निचोड़ लेती हैं और उसके पल्प को प्रभावित क्षेत्र पर लगा लेती हैं। उनका मानना है कि इस विधि से लगभग एक दिन में ही पिंपल गायब हो जाता है और यह एक इंस्टेंट रेमेडी के रूप में काम करती हैं।
मुल्तानी मिट्टी अपने स्किन लाभों के लिए जानी जाती है और यह आपकी स्किन को निखारने में और दाग-धब्बों से मुक्त रहने के लिए भी जानी जाती है। राशि भी मुल्तानी मिट्टी फेस पैक का प्रयोग करती हैं और यह पैक उनके सबसे बेस्ट और मन पसंदीदा फेस पैक में से एक है। आप भी इसका प्रयोग स्किन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए कर सकती हैं।
अगर स्किन केयर की बात हो रही हो और एलोवेरा का नाम न आए तो यह तो अपने आप में ही एक नाइंसाफी होगी। राशि खन्ना अपनी ब्यूटी और स्किन के लिए एलोवेरा जूस पीती हैं। इससे आपकी स्किन में एक अनदेखा निखार आता है। इसे आप रोजाना सुबह सुबह पी सकती हैं और यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी लाभदायक होता है।
राशि का यह मानना है कि आपकी स्किन वही शो करती है जो आप अंदर डालते हैं अर्थात् जो चीज आप खाते हैं। अगर आप अच्छा खाना खायेंगे तो आपकी स्किन भी उसी प्रकार क्लीन और बनेगी ग्लोइंग और अगर आप ऑयली और जंक फूड खाते हैं तो आपकी स्किन भी उसी हिसाब से डल और पिंपल युक्त हो जाती है। इसलिए अपनी डाइट में ढेर सारे फल और सब्जियां शामिल करें।
आपकी स्किन को प्राकृतिक रूप से सांस लेने की भी आवश्यकता होती है और अगर आप ज्यादा मेकअप आदि का प्रयोग करती हैं तो इससे आपकी स्किन पर बहुत अधिक केमिकल आदि अप्लाई हो जाते हैं जिस कारण आपका निखार कहीं खो सा जाता है। इसलिए कभी कभी मेकअप को भी न कहना सीखें और केवल स्किन केयर का ही प्रयोग करें ताकि आपकी स्किन की गुणवत्ता अच्छी हो सके।
निष्कर्ष
अगर आप स्किन केयर को फॉलो नहीं भी कर पाती हैं और केवल अपना लाइफस्टाइल अच्छा और हेल्दी रखती हैं तो भी आप अपनी स्किन को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर बना सकती हैं। इसलिए अपनी जिंदगी में और खानपान आदि में केवल फल और सब्जियों जैसी हेल्दी चीजें शामिल करें और रोजाना थोड़ी बहुत देर के लिए कुछ एक्सरसाइज भी अवश्य करें ताकि आपका शरीर भी फिट रह सकें।