पिंपल्स एक ही जगह पर क्यों होते हैं? जानें कारण और बदलें अपनी ये 5 आदतें, नहीं होंगे पिंपल्स

क्या आप भी महीने हर दो महीने में एक ही जगह पर पिंपल्स की समस्या से परेशान रहते हैं? सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब इसमें सूजन के कारण खुजली होने लगती है और चेहरे की हालत बिगड़ जाती है। ऐसे बहुत से कारण हैं कि आपकी त्वचा पर एक ही जगह पर पिंपल्स दिखाई देने लगते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : October 30, 2020 4:16 PM IST

पिंपल्स और चेहरे पर दाग एक ऐसी स्किन समस्या है, जिसका सामना हर किसी व्यक्ति को करना ही पड़ता है फिर चाहे वे पुरुष हो या महिलाएं। किसी व्यक्ति के साल में एक या दो बार पिंपल्स निकलते हैं तो किसी के हर महीने। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब एक ही जगह पर आपको बार-बार पिंपल्स होते हैं। क्या आप भी महीने हर दो महीने में एक ही जगह पर पिंपल्स की समस्या से परेशान रहते हैं? सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब इसमें सूजन के कारण खुजली होने लगती है और चेहरे की हालत बिगड़ जाती है। ऐसे बहुत से कारण हैं कि आपकी त्वचा पर एक ही जगह पर पिंपल्स दिखाई देने लगते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानकर आप पिंपल्स को दूर रखने में अपनी खुद की मदद कर सकते हैं।

पिंपल्स के एक ही जगह होने का कारण हार्मोनल सिस्ट

सिस्ट आपकी त्वचा के नीचे बड़े पिंपल्स के रूप में मौजूद होते हैं। जैसा कि वे भर जाते हैं, इनमें सूजन शुरू हो जाती है। जैसे ही सूजन हल्की होना शुरू हो जाती है उसके बाद भी ये आपकी त्वचा के नीचे बने रहते हैं और फिर से बाहर निकल जाते हैं। ये पिंपल्स कभी अपने चरम पर नहीं पहुंचते हैं लेकिन गायब होने में सामान्य से अधिक समय लेते हैं और अपने पीछे निशान छोड़ देते हैं। ऐसा ज्यादातर हार्मोन के कारण होता है और चूंकि ये नियमित रूप से होने वाले पिंपल्स की तुलना में बहुत अधिक गहरे होते हैं, इसलिए इनका इलाज करना अधिक कठिन होता है। इनके बाहर निकलते वक्त कभी भी आपको इन्हें दबाना या इनपर दबाव नहीं बनाना चाहिए क्योंकि इनके फटने पर आसपास की स्किन भी प्रभावित होती है और त्वचा पर आस-पास के अन्य हिस्सों को भी संक्रमित हो सकती है।

ब्लॉक हो सकते हैं आपके पोर्स

आपके पोर्स आमतौर पर सीबम का उत्पादन करते हैं और आपके चेहरे पर कुछ हिस्से ऑयली होने के कारण टी-जोन बन जाते हैं। यह सभी सीबम जब मृत त्वचा और गंदगी के साथ मिल जाते हैं तो आपके पोर्स बंद हो जाते हैं, और आपको व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स की समस्या हो सकती है। बार-बार ब्रेकआउट को रोकने और छिद्रों को साफ करने के लिए आपको नियमित रूप से एक्सफोलिएट करने की आवश्यकता होती है। आप चेहरे पर अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने के लिए सैलिसिलिक एसिड क्लींजर शामिल करें।

पीरियड के कारण भी होते हैं पिंपल्स

अगर आपके पिंपल्स पीरियड के टाइम के दौरान आते हैं तो ये आमतौर पर आपकी जॉलाइन और गाल पर दिखाई देने लगते हैं। अगर आपके साथ ऐसा लंबे समय से होता आ रहा है तो आपको किसी पेशेवर से सलाह और उपचार की जरूरत है। आप सिर्फ बर्फ भी लगा सकती हैं क्योंकि यह जिद्दी तेल ग्रंथि को नष्ट कर देती है। जिद्दी पिंपल्स के लिए ब्लू लाइट थेरेपी भी ठीक काम करती है।

चेहरे को बार-बार छूने से होती है ये परेशानी

अगर आपको खाली वक्त में नाखून चबाने या फिर तनावपूर्ण कार्यों के दौरान बार-बार अपने चेहरे को छूने की आदत है या फिर आप अपने हाथ से ही चेहरे का पसीने पोंछ लेते हैं तो आप वाकई में पिंपल्स को आमंत्रित कर रहे हैं। आपकी गंदी उंगलियों की वजह से है ये बैक्टीरिया आपकी त्वचा पर फैल सकते हैं और आसपास के क्षेत्रों में पिंपल्स का कारण बन सकते हैं। त्वचा को छूने से उस क्षेत्र में रक्त परिसंचरण भी उत्तेजित हो सकता है जो सूजन पैदा कर सकता है। यह अधिक त्वचा कोशिकाओं और सीबम की ओर ले जाता है, जो पोर्स को अवरुद्ध करता है और पिंपल्स का कारण बनता है।