Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आंखों के नीचे पिगमेंटेशन होने के क्या हैं कारण? इन घरेलू उपायों से पाए छुटकारा

बहुत सी लड़कियां आंखों के नीचे काले घरे को मामूली समझकर इग्नोर कर देती हैं। इसके कारण ना सिर्फ स्किन खराब दिखता है, बल्कि आपकी स्किन ढीली भी हो जाती है। आज हम आपको इस लेख के जरिए पिगमेंटेशन स्पॉट्स के कारण और इससे बचने के उपाय बताने जा (Eyes Pigmentation Causes ) रहे हैं।

आंखों के नीचे पिगमेंटेशन होने के क्या हैं कारण? इन घरेलू उपायों से पाए छुटकारा
आंखों के नीचे पिगमेंटेशन होने के क्या हैं कारण? इन घरेलू उपायों से पाए छुटकारा

Written by Kishori Mishra |Updated : September 29, 2020 7:22 PM IST

Eyes Pigmentation Causes :आंखों के नीचे काले घेरे आपके चेहरे को बहुत ही ज्यादा भद्दा ( Eyes Care, Dark Circle) बना देते हैं। इन घेरे को बहुत से लोग पिगमेंटेशन स्पॉट्स कहते हैं। बहुत सी लड़कियां आंखों के नीचे काले घरे को मामूली समझकर इग्नोर कर देती हैं। इसके कारण ना सिर्फ स्किन खराब दिखता है, बल्कि आपकी स्किन ढीली भी हो जाती है। आज हम आपको इस लेख के जरिए पिगमेंटेशन स्पॉट्स के कारण और इससे बचने के उपाय बताने जा (Eyes Pigmentation Causes ) रहे हैं।

पिगमेंटेशन के कारण (Eyes Pigmentation Causes)

  • सही स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ना करने से
  • अधिक देर तक कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करने से
  • पानी कम पीने के कारण
  • ऑयली और जंक फूड खाने की वजह से
  • धूप में अधिक देर तक रहने की वजह से
  • अधिक स्ट्रेस लेने से
  • पोषक तत्व की कमियों के कारण
  • गर्भ निरोधक गोलियों के सेवन से

जानते हैं घरेलू उपाय

बादाम तेल

आंखों के नीचे काले घेरे को साफ करने के लिए बादाम का तेल आपके लिए काफी असरकारी हो सकता है। इसके लिए 1 छोटे से चम्मच में बादाम का तेल लें, इसमें आधा नींबू का रस मिलाएं। अब इस तेल से अपने आंखों के नीचे सर्कुलेशन मोशन में मसाज करें। दिन में दो बार आंखों की मसाज करने से काले धब्बे दूर हो जाएंगे। साथ ही आंखों से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी निजात पा सकेंगे।

हल्दी भी है गुणकारी

जल्दी सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों में हम हल्दी का इस्तेमाल करते हैं। आंखों के नीचे धब्बों को साफ करने में भी हल्दी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आधा छोटा चम्मच हल्दी लें। इसमें 3 से 4 बूंद पुदीने का तेल मिलाएं और हल्के हाथों से आंखों की मसाज करें। करीब 30 मिनट बाद अपने आंखों को ठंडे पानी से धो लें।

Also Read

More News

रेजर में छिपा है मलेशिया गर्ल्स की खूबसूरती का राज, जानें इन 5 देशों की लड़कियों का ब्यूटी सीक्रेट्स

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

घर पर तैयार करें ये फ्रूट फेशियल, पाएं चेहरे पर पार्लर जैसा निखार

About the Author

... Read More