एक्सपर्ट से जानें कानों के बाल निकालने का सबसे सेफ तरीका क्या है?

कानों के बालों से छुटकारा पाने के ट्रिमिग और ट्विजिंग जैसे कई विकल्प हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 14, 2018 9:19 AM IST

कानों के बाहर निकलते हुए बाल आपने भी देखे ही होंगे। कई लोगों को यह परेशानी होती है।  अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यकीन मानिए यह अार्टिकल ज़रूर पढ़ें। डर्मटॉलोजिस्ट डॉ. बाटुल पटेल के अनुसार, कान पर सबसे ज्यादा बाल इयर कनैल के किनारे पर बाहर की तरफ निकलते हैं। इसके अलावा बाल कान के बाहरी किनारों पर भी निकलते हैं। कान के बाल सीधे रूप से जेनेटिक समस्या है। कानों पर ज्यादा बाल होने से हेयर फॉलिकल के इन्फेक्शन का खतरा होता है जो कि काफी दर्दनाक होता है। कई बार जब कान के बाल इयरड्रम को टच करते हैं तो कान बजने लगते हैं जिसे  टिनिटस कहते हैं।

कानों के बालों से छुटकारा पाने के ट्रिमिग और ट्विजिंग जैसे कई विकल्प हैं। हालांकि आप कानों के बालों से लेज़र ट्रीटमेंट के जरिये भी छुटकारा पा सकते हैं। यह दर्दरहित है और इससे हमेशा के लिए बालों से छुटकारा पा सकते हैं। जानिए लेज़र ट्रीटमेंट क्यों बेहतर है।

हेयर रिमूवल क्रीम

यह आसान तरीका है लेकिन इससे आपको खुलजी हो सको है और कान का हिस्सा सेंसटिव हो सकता है। इसके अलावा क्रीम कान के अन्दर जा सकती है, जो अंदर की नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है।

ट्रिमिंग

आप कानों के बाल हटाने के लिए हफ्ते में तीन बार बैटरी वाला ट्रिमर यूज कर सकते हैं। आपको कैंची से इन बालों को नहीं काटना चाहिए। इससे आपके कान पर कट लग सकता है।

ट्वीजर

इसका इस्तेमाल आसान है। लेकिन इसमें काफी समय लगता है और दर्दनाक है। इससे हेयर फॉलिकल डैमेज हो सकते हैं जिससे इन्फेक्शन हो सकता है।

लेज़र रिमूवल 

यह कॉस्मेटिक प्रोसीजर है। लेज़र हेयर रिमूवल डिवाइस एक लेजर मेडिकल डिवाइस है वेवलेंथ 810 एनएम के लेजर बीम जारी करता है, जो स्किन को नुकसान पहुंचाए बिना हेयर फॉलिकल को ख़त्म करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले बालों को एक रेजर से शेव कर लेना चाहिए। इसके बाद लेजर हैंडपीइस को लेजर शॉट के बाद सीधे कान के ऊपर रखा जाता है जो दर्द रहित होता है। इसे महीने में एक बार करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source