स्किन फास्टिंग क्या है और इससे चेहरे की त्वचा को क्या फायदे मिल सकते हैं?
What is Skin Fasting: धीरे-धीरे लोग भी यह समझने लगे हैं कि स्किन केयर प्रोडक्ट्स कुछ न कुछ नेगेटिव इफेक्ट भी स्किन पर पड़ता ही है और इसलिए आजकल स्किन फास्टिंग काफी ट्रेंड में चल रहा है।
Skin Fasting Benefits: स्किनकेयर का ट्रेंड अब सिर्फ लड़कियों तक ही नहीं बल्कि लड़कों के लिए भी बन गया है। हर कोई अपना स्किन केयर करने लगा है और अपनी स्किन का खास ध्यान रखने लगा है। चेहरे को पूरे दिन मेकअप का भार देना और लगातार किए गए केमिकल इस्तेमाल से यह जरूरी भी हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस समय पूरी दुनिया में एक नया ही ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जो है स्किन फास्टिंग। एक तरफ जहां लोग महंगे प्रोडक्ट्स और जटिल स्किन केयर रूटीन को अपना रहे हैं, वहीं यह तरीका उससे बिल्कुल उल्टा है। क्या है स्किन फास्टिंग? कैसे यह काम करता है और इसके क्या लाभ है, आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं।
स्किन फास्टिंग पहले समझें
स्किन फास्टिंग का सीधा सा मतलब है, कुछ समय के लिए अपनी त्वचा को सभी केमिकल और ब्यूटी प्रोडक्ट्स से ब्रेक देना। स्किन फास्टिंग के दौरान आप कुछ समय के लिए फेस वॉश, सीरम, मॉइश्चराइजर और अन्य सभी ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर देते हैं। असल में इसका मुख्य उद्देश्य त्वचा को उसकी प्राकृतिक स्थिति में लौटने का मौका देना है, ताकि वह प्राकृतिक नमी और संतुलन बनाए रख सके। जानकारों के अनुसार यह प्रक्रिया कुछ दिनों से लेकर एक हफ्ते तक की जा सकती है, जो कि आपकी त्वचा की सेहत को लाभ पहुंचाएंगी।
(और पढ़ें - किस तरह गर्मियां आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा रही हैं)
नेचुरल बैलेंस
जब आप लगातार ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो इससे त्वचा का प्राकृतिक ऑयल बैलेंस बिगड़ जाता है। ऐसे में स्किन फास्टिंग की तकनीक स्किन को खुद से ऑयल प्रोड्यूस करने का मौका देती है, जिससे उसका प्राकृतिक संतुलन बेहतर हो जाता है और त्वचा प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से कई गुना अधिक हेल्दी दिखने लगती है।
(और पढ़ें - खाने-पीने की कौन सी चीजों से स्किन हेल्दी होती है?)
नेचुरल ग्लो बढ़ता है
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि ब्यूटी प्रोडक्ट त्वचा को इंस्टेंट ग्लो देते हैं। लेकिन जब त्वचा पर लगातार और बार-बार, अलग-अलग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, तो इससे त्वचा परेशान होती। ऐसे में स्किन फास्टिंग के कुछ दिन उसे खुद को बेहतर तरीके से रिपेयर करने का मौका दे देते हैं। इससे चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो आता है, जो लंबे समय तक बना रहता है।
पोर्स नहीं होते ब्लॉक
भारी क्रीम और मेकअप प्रोडक्ट्स का लगातार इस्तेमाल करने से पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे कारण अक्सर पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या बढ़ जाती है। इन परेशानियों से बचने में स्किन फास्टिंग मदद करती है, जिससे पोर्स खुले और साफ रहते हैं।
स्किन सेंसिटिविटी को कम करें
स्किन फास्टिंग एक सरल और प्रभावी तरीका है, जो आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ बनाता है, क्योंकि कई बार ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण त्वचा संवेदनशील हो जाती है, जिससे उसपर रैशेज या जलन जैसी परेशानियां जल्दी होने लगती है। ऐसे में जब आप स्किन फास्टिंग बनाते हैं, तो इससे त्वचा को आराम मिल जाता है और त्वचा की सेंसिटिविटी भी कम हो सकती है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।