Rashmika Mandanna Beauty Secrets: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना क्‍यों हैं इतनी खूबसूरत, जानिए उनका ये 2 ब्यूटी सीक्रेट्स

रश्मिका मंदाना भले ही साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस हैं मगर उनका क्रेज भोजपुरी फिल्में देखने वालों में भी है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि उनकी खूबसूरती है। तो आइए जानते हैं क्या है रश्मिका मंदाना की खूबसूरती का राज।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : August 19, 2021 11:20 AM IST

भारत की नेशनल क्रश कही जाने वाली साउथ फिल्मों की मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। रश्मिका कई सुपरहिट साउथ इंडियन फिल्में कर चुकी हैं। उनकी फिल्मों की मस्त तस्वीरें और वीडियोज से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पटे पड़े हैं। इससे साफ पता चलता है कि उनकी फैन फॉलोइंग कितनी ज्यादा है। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही रश्मिका मंदाना के 20.2 मिलियन फॉलोअर हैं। रश्मिका की फैन फॉलोइंग की वजह न सिर्फ उनकी एक्टिंग है बल्कि उनकी खूबसूरती भी लोगों को आकर्षित करती है। रश्मिका मंदाना इतनी खूबसूरत क्यों है, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है, आइए जानते हैं।

रश्मिका मंदाना ने बताया अपना ब्यूटी सीक्रेट और स्किनकेयर रूटीन

रश्मिका मंदाना कभी भी अपने फॉलोअर्स को नाराज नहीं करते हैं वह उनसे हमेशा बातचीत करती रहती हैं। रश्मिका ने हाल ही में लाइव इंस्टाग्राम चाट के दौरान अपने प्रशंसकों के जवाब दिए इस दौरान प्रशंसकों ने रश्मिका की ब्यूटी के बारे में भी पूछा, जिस पर उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने 2 खास सीक्रेट्स (Rashmika Mandanna Beauty Secrets) के बारे में बताया है। आइए एक-एक करके जानते हैं।

मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन

अपने एक लाइट चैट के दौरान रश्मिका कहती हैं कि कोविड-19 की वजह से उनकी त्वचा को काफी फायदा मिला है क्योंकि इस दौरान उन्होंने मेकअप नहीं किया जिसकी वजह से कोई साइड इफेक्ट भी नहीं हुए, जिसके कारण उनकी त्वचा काफी अच्छी है। और जहां तक स्क्रीन केयर रूटीन की बात है तो उन्होंने दो खास सीक्रेट्स के बारे में बताया है- मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन। वह नियमित रूप से त्वचा को मॉइश्चराइज करती हैं और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं जिसके कारण उनकी त्वचा काफी हेल्दी और सॉफ्ट रहती है। बातचीत के दौरान रश्मिका कहती हैं कि उनकी खूबसूरती के लिए उनका जीन जिम्मेदार है जो उनके माता-पिता से उन्हें मिला है यही वजह है कि वह इतनी आकर्षक दिखती हैं।

रोजाना करती हैं एक्सरसाइज

रश्मिका मंदाना कहती हैं कि वह नियमित रूप से एक्सरसाइज करती हैं, वह भूल कर भी एक्सरसाइज करना नहीं छोड़ती हैं। आपको बता दें कि एक्सरसाइज करने से ना सिर्फ आपका वजन नियंत्रित रहता है बल्कि आप की त्वचा भी हेल्दी दिखती है।  रश्मिका का वर्कआउट रूटीन आप उनके इंस्टाग्राम पेज पर देख सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.