Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
How to take care of hair during winter : सर्दियों के मौसम में बालों का ख्याल रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, जिसकी वजह से बाल रफ और डल हो जाते हैं। दरअसल, विंटर्स में सर्दी की वजह से जल्दी-जल्दी हेयर वॉश भी नहीं होता है। ऐसे में बालों में गंदगी जमा हो जाती है, जो आपकी बालों की हेल्थ और ग्रोथ को प्रभावित करती है। सर्दियों में बालों में डैंड्रफ होना, स्कैल्प का ड्राई होना और बालों का फ्रिजी होकर टूटना-गिरना बहुत आम हो जाता है। खैर, यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप अपने बालों को सॉफ्ट, स्मूद और मैनेजेबल रख सकते हैं।
सर्दियों में मौसम काफी ड्राई रहता है, जिसकी वजह से बालों की जड़ों में नमी की कमी होने लगती है। ऐसे में बाल बेजान और भंगुर होने लगते हैं। नमी की कमी के कारण क्यूटिकल्स काफी रूखे हो जाते हैं, जिसकी वजह से सर्दियों में बाल काफी ज्यादा झड़ने भी लगते हैं।
सर्दियों की हवा ड्राई होती है, जिसका मतलब है कि आपके स्कैल्प और बाल नमी खो देते हैं। इसलिए आपको अपने बालों को मॉइस्चराइज़ और पोषण देने की ज़रूरत है। इसलिए आप बालों को मॉइश्चराइज्ड बनाए रखने के लिए आर्गन ऑयल, नारियल तेल, या शिया बटर जैसे नैचुरल ऑयल से भरपूर कंडीशनर के साथ हाइड्रेटिंग कर सकते हैं। ये चीजें बालों को नमी तो देती ही है, साथ ही बाहरी ड्राई हवा से भी बचाती हैं।
सर्दियों में बालों को बार-बार धोने से वे ड्राई, फ्रिजी और बेजान हो सकते हैं। क्योंकि बार-बार बाल धोने से उनका नेचुरल ऑयल निकल जाता है, जो स्कैल्प को मॉइस्चराइज़ और बालों को चमकदार बनाएरखने के लिए ज़रूरी होता है। इसलिए सर्दियों में अपने बालों को हफ़्ते में सिर्फ़ दो बार ही धोएं। दरअसल, बहुत से लोग ज़्यादा बाल धोने या बहुत गर्म पानी इस्तेमाल करने की गलती करते हैं। इससे आराम मिल सकता है, लेकिन इससे आपके बालों का नैचुरल ऑयल निकल जाता है, जिससे वे और भी कमज़ोर हो जाते हैं।
गर्मियों में बालों में तेल लगाना छोड़ा जा सकता है, लेकिन सर्दियों में गर्म तेल से मसाज करना ज़रूरी है! ऑयलिंग के लिए आप नारियल तेल, बादाम तेल या जैतून के तेल जैसे गर्म तेलों से अपने स्कैल्प की मसाज कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और उन्हें पोषण मिलता है। बालों की करीब 30 मिनट तक मसाज करें, फिर रात भल लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। फायदा मिलेगा।
बालों को ठंड से बचाना भी बहुत जरूरी होता है, क्योंकि बालों पर भी तेज हवाओं का बुरा असर पड़ता है। इसलिए जब भी ठंड में बाहर जाएं, तो अपने बालों को मुलायम स्कार्फ़, टोपी या ऊनी कैप से ढक लें। हालांकि, यहां यह ध्यान देना जरूरी है कि आपने सिर पर जो भी पहना है, वह बहुत ज्यादा टाइट ना हो।
बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए सर्दियों में आपको रेगुलर ट्रिंमिंग करते रहना चाहिए। दरअसल, दोमुंहे बालों को खराब कर देते हैं। ऐसे में रूखे और दोमुंहे बालों से निजात पाने के लिए आप रेगुलर ट्रिमिंग कर सकते हैं। इसके लिए आप नुकसान से बचाने के लिए हर छह से आठ हफ़्ते में ट्रिम करवा सकते हैं।