
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : January 12, 2026 6:31 PM IST
Why is Honey Good for Skin in Winter in Hindi: कभी-कभी लगता है कि स्किन को हेल्दी रखना और चेहरे की सुंदरता को बढ़ाना कितना आसान है, बस ये प्रोडक्ट्स ही तो यूज करना है। क्योंकि हम विज्ञापनों की चमक-धमक से इंफ्लूएंस हो जाते हैं। लेकिन जब इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, तो पता चलता है कि महंगे होने के बावजूद भी जरूरी नहीं है कि ये स्किन केयर प्रोडक्ट्स आपकी स्किन पर अच्छे से काम कर पाएंगे। लेकिन देसी व नेचुरल चीजें इस बारे में बाजी मार जाती हैं, क्योंकि वे भले ही काम थोड़ा धीरे करती हैं, लेकिन उनके काम करने की गारंटी होती है। विशेषज्ञ और शोध बताते हैं कि शहद भी ऐसा ही एक चमत्कारी तत्व है, जो त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने का काम बखूबी कर सकता है। अगर आप भी नियमित और सही तरीके से शहद का इस्तेमाल करें, तो बेहद खूबसूरत त्वचा के मालिक बन सकते हैं। कैसे? आइए हम आपको बताते हैं।
शहद को एक नेचुरल क्लींजर के रूप में भी जाना जाता है। यह त्वचा से गंदगी के साथ ही बैक्टीरिया को हटाने और त्वचा को मुलायम व चमकदार बनाने में भी मदद करता है। ऐसे में आप रोज सुबह या रात को चेहरे पर हल्का गुनगुना पानी लगाकर फिर शहद से मसाज करें। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे की त्वचा नेचुरली ग्लो करने लगे तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
(और पढ़ें - चेहरे पर शहद लगाने का सही तरीका क्या है?)
सबकी त्वचा अलग-अलग प्रकार की होती है। वहीं यदि आपकी त्वचा रूखी है, तो शहद में कच्चा दूध मिलाकर फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं, फिर 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। यह आपकी स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करेगा और ड्राइनेस दूर कर देगा। इसलिए खासतौर पर सर्दियों में अगर आप भी ड्राई स्किन से परेशान हैं, तो शहद और दूध का ये मिक्सचर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
शहद और हल्दी दोनों में ही एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। आप शहद में चुटकी भर हल्दी मिलाकर मुंहासों वाले हिस्सों पर लगाएं। इसके नियमित इस्तेमाल करने पर पिंपल्स कम होने लगते हैं और दाग-धब्बे भी हल्के पड़ जाते हैं। हालांकि, बार-बार या ज्यादा पिंपल आना कई बार अंदरूनी कोई बीमारी भी हो सकती है जैसे हार्मोनल प्रॉब्लम आदि तो ऐसे में एक बार किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क कर लेना चाहिए।
इसके लिए आप शहद में थोड़ी-सी चीनी या कॉफी पाउडर मिलाएं, फिर हल्के हाथों से स्क्रब करें। यह डेड स्किन को हटाता है और चेहरे को फ्रेश व चमकदार बनाने का काम करता है। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करना आपकी स्किन में नेचुरल ग्लो को जोड़ देता है। चीनी और शहद से बना नेचुरल स्क्रब आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है और इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
अगर आपके होंठ काले और फटे-फटे से दिखने लगे हैं तो शहद आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। आप रात को सोने से पहले होंठों पर शहद लगाएं। यकीन मानिए कुछ ही दिनों में आपको अपने होंठ मुलायम, गुलाबी और आकर्षक नजर आने लगेंगे। साथ ही अगर आप सर्दियों में अपने होठों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो महंगे लिप बाम की बजाय एक बार प्राकृतिक शहद का इस्तेमाल करके जरूर देखें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।